Get App

Dhanteras 2025: धनतेरस, शनि प्रदोष और यम दीपम का शुभ संयोग आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय उपाय

Dhanteras 2025: आरोग्य और संपन्नता का पर्व धनतेरस आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। आज के दिन लोग सोने-चांदी, संपत्ति आदि की खरीदारी करेंगे और मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी करेंगे। धनतेरस के साथ इस साल शनि प्रदोष और यम दीपम का भी संयोग बन रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 18, 2025 पर 9:23 AM
Dhanteras 2025: धनतेरस, शनि प्रदोष और यम दीपम का शुभ संयोग आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय उपाय
इस साल धनतेरस का त्योहार आज 18 अक्टूबर शनिवार के दिन मनाया जा रहा है।

Dhanteras 2025: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली के पांच दिनों के त्योहार की शुरुआत इसी दिन से होती है और लोग मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी करते हैं। इस साल ये त्योहार आज 18 अक्टूबर शनिवार के दिन मनाया जा रहा है। इस बार धन त्रयोदशी के साथ शनि प्रदोष और यम दीपम का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिसकी वजह से ये त्योहार और भी खास हो जाता है।

धनतेरस का एक नाम धनत्रयोदशी भी है, क्योंकि आरोग्य के दाता और आयुर्वेद के जनक धनवंतरी भगवान समुद्र मंथन से 13 रत्न के रूप में अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसलिए यह दिन स्वास्थ्य, दीर्घायु और समृद्धि का प्रतीक है। आयुर्वेद में अच्छी सेहत को भी पूंजी माना गया है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। कहते हैं इस दिन खरीदी गई चीजों में 13 गुणा वृद्धि होती है इसलिए इस दिन नया बर्तन, सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस का पंचांग

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक

राहुकाल : सुबह 9:15 बजे से 10:40 बजे तक

द्वादशी तिथि : 17 अक्टूबर, सुबह 11:12 बजे से 18 अक्टूबर, दोपहर 12:18 बजे तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी शुरू हो जाएगी। इसलिए धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस पूजा मुहूर्त

सब समाचार

+ और भी पढ़ें