Dhanteras Puja Vidhi: धनतेरस पांच दिनों के दिवाली पर्व की शुरुआत का प्रतीक है। यह केवल सोना-चांदी खरीदने का उत्सव नहीं है, बल्कि इसका एक गहरा आध्यात्मिक अर्थ भी है। यह त्योहार बताता है कि सच्ची पूंजी सिर्फ रुपया-पैसा या सोना-चांदी नहीं है, बल्कि अच्छी सेहत भी बहुत बड़ा धन है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाने वाला धनतेरस इस साल 18 अक्टूबर, यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन, देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं और समृद्धि के साथ अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं।
