Diwali 2025: कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाने वाला दिवाली का त्योहार आने वाला है। ये पर्व मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा अवसर होता है। इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इससे पहले 18 अक्टूबर को धनतेरस और 19 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी का पर्व होगा। धन-संपत्ति और संपन्नता की देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। सबकी यही कामना होती है मां लक्ष्मी उनके यहां आकर अपना स्थायी निवास बना लें। यही वजह है कि दिवाली की रात लक्ष्मी माता की पूजा का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में 5 राशियों को मां लक्ष्मी की सबसे प्रिय राशियां बताया गया है। इन राशियों पर माता की कृपा सदैव बनी रहती है। इन्हें मां लक्ष्मी कभी कोई कमी नहीं होने देती हैं। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां
वृषभ राशि- वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं, इस राशि के लोग धैर्यवान, मेहनती और स्थिर होते हैं। शुक्र ग्रह से प्रभावित व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी विशेष रूप से मेहरबान होती हैं। इस राशि के मेहनत करने वाले जातक जीवन में खूब तरक्की करते हैं।
कन्या राशि- यह राशि चक्र की छठी राशि है और पृथ्वी तत्व से संबंधित है। इस राशि के लोग मेहनती, भरोसेमंद और टीम वर्क में विश्वास रखने वाले होते हैं। माता लक्ष्मी जीवन में इन्हें कभी धन-दौलत की कमी नहीं होने देती और इन्हें इनकी मेहनत का यथासंभव फल प्रदान करती हैं।
तुला राशि- राशि चक्र की सातवीं राशि तुला वायु तत्व की राशि है। इस राशि के स्वामी भी शुक्र हैं। इस राशि के लोग मेहनती होने के साथ-साथ मिलनसार, न्यायप्रिय, रचनात्मक और कलात्मक होते हैं। इस राशि के व्यक्तियों के ऊपर भी मां लक्ष्मी की खास कृपा रहती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वायु तत्व से संबंधित राशि है। राशि चक्र की यह 11वीं राशि है और इसके जातक आत्मनिर्भर, मेहनती, सामाजिक सरोकार रखने वाले और विचारशील होते हैं। इस राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी कृपा करती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें