Credit Cards

Diwali 2025 Shubh Muhurat: दिवाली से पहले संपन्नता के लिए करनी है खरीदारी, धनतेरस तक मिलेंगे ये 10 शुभ मुहूर्त

Diwali 2025 Shubh Muhurat: बहुत से लोग धनतेरस-दिवाली पर सोना-चांदी, संपत्ति या गाड़ी जैसी महत्वपूर्ण चीजें खरीदना बहुत शुभ मानते हैं। इसके लिए काफी इंतजार भी करते हैं, लेकिन कई बार वो इससे चूक जाते हैं। इस साल दिवाली से पहले धनतेरस तक खरीदारी के लिए 10 शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं।

अपडेटेड Oct 09, 2025 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
धनतेरस के दिन की गई खरीदारी से धनधान्य में 13 गुना वृद्धि होती है।

Diwali 2025 Shubh Muhurat: दिवाली का पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ नई शुरुआत का भी उत्सव होता है। इस मौके पर लोग नए गहने, संपत्ति और गाड़ी जैसी प्रमुख चीजें खरीदना शुभ मानते हैं। माना जाता है कि इस शुभ अवसर पर की गई खरीदारी से धनधान्य में 13 गुना वृद्धि होती है। साथ ही, भगवान कुबेर और धनवंतरी का आशीर्वाद भी बना रहती है। बहुत से लोग इस समय खरीदारी करने के लिए काफी इंतजार करते हैं। दिवाली से पहले धनतेरस यानी धन त्रयोदशी के दिन खरीदारी करने से भगवान धनवंतरी के साथ-साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देव का भी आशीर्वाद मिलता है। लेकिन, काफी लोग ऐसे भी होते हैं जो इस खास मौके पर किसी वजह से शुभता और संपन्नता के लिए खरीदारी नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए भी धनतेरस सहित दिवाली से पहले कम से कम 10 शुभ मुहूर्त हैं, जिनमें खरीदारी करना उतना ही शुभ होगा, जितना धनतेरस के दिन। आइए इसके बारे में जानें

धनतेरस जितनी शुभ है, इन मुहूर्त में खरीदारी

ज्योतिषविदों का कहना है कि इन मुहूर्तों में खरीदारी भी धनतेरस जितनी ही शुभ है। हिंदू पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर तक कई शुभ योग बनेंगे, जिनमें सर्वार्थ सिद्धी योग, त्रिपुष्कर योग, रवि योग, अमृत सिद्धी योग और अभिजीत मुहूर्त हैं। इन शुभ योगों की वजह से ही ये तिथियां खास बन गई हैं।

राजा पुष्य नक्षत्र 14 अक्टूबर को

ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्र होते हैं, जिनमें से पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा माना गया है। इसे धन, वैभव और यश का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि इस नक्षत्र में घर, वाहन, प्रॉपर्टी की खरीदारी या कोई बड़ा निवेश करना बहुत उत्तम होता है। कुछ पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी का जन्म पुष्य नक्षत्र में ही हुआ था। कुछ न करें तो दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी जी की प्रतिमा भी इस दिन खरीद सकते हैं।

दिवाली से पहले खरीदारी के लिए 10 शुभ मुहूर्त


  • मंगलवार, 7 अक्टूबर 2025 : द्विपुष्कर योग
  • बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 : रवि योग
  • शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 : सर्वार्थसिद्धि योग
  • शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 : सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृतसिद्धियोग
  • रविवार, 12 अक्टूबर 2025 : रवि योग
  • मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 : पुष्य नक्षत्र
  • शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 : सिद्धि राजयोग
  • शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 : धन त्रयोदशी (धनतेरस)
  • रविवार, 19 अक्टूबर 2025 : अमृत सिद्धि योग
  • सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 : सर्वाथ सिद्धि योग

दीपावली पर सर्वार्थ सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग

इस साल दीपावली का त्योहार सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जाएगा। इस दिन भी खरीदारी करना बहुत शुभ रहेगा। कहते हैं कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना प्रबल होती है। इसलिए यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं या कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो दिवाली का दिन बहुत शुभ है।

Diwali 2025 Date: 21 अक्टूबर को उदया तिथि लेकिन सूर्यास्त से पहले खत्म हो रही अमावस्या, 20 अक्टूबर को ही मनेगी दिवाली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।