Durga Ashtami 2026 Wishes: आज दुर्गा अष्टमी पर अपनों को जरूर भेजें मां के आशीर्वाद भरे ये मेसेज, सब मिलकर बोलें जय माता दी

Durga Ashtami 2026 Wishes: आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। आज का दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को समर्पित है। आइए आज के इस खास दिन पर मां के आशीर्वाद भरे ये मेसेज अपनों को भेजें और सब प्रेम से बोलें जय माता दी

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 12:18 PM
Story continues below Advertisement
आज का दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को समर्पित है।

Durga Ashtami 2026 Wishes: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से शुरू हुआ चैत्र नवरात्रि का पर्व अब समापन की ओर बढ़ रहा है। आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। मां दुर्गा के महागौरी रूप को समर्पित आज की तिथि पर माता के भक्त कन्या पूजन करते हैं और माता से मनोकामनापूर्ति के आशीर्वाद की कामना करते हैं। आज का खास दिन अपनों को शुभकमानाएं भेजे बिना पूरा नहीं माना जा सकता है। यहां आपके लिए कुछ शुभकामना संदेश दे रहे हैं, जिन्हें आज अपनों को भेजकर दुर्गा अष्टमी की शुभकामना दे सकते हैं।

1. नौ कन्याओं के रूप में मां आएं आपके द्वार,

लेकर आएं खुशियों का अनमोल उपहार,

आपके घर में हमेशा रहे सुख-शांति का वास।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. कुमकुम भरे कदमों से आएं मां दुर्गा आपके द्वार,

सुख-संपत्ति मिले आपको अपार,

महाअष्टमी के इस पावन अवसर पर,

माता रानी का आशीर्वाद आप पर बरसे बार-बार!

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

3. मां का नाम जपो सुबह-शाम,

कट जाएंगे हमारे दुख तमाम।

अष्टमी का ये पावन संदेश,

सुख-समृद्धि आए हर एक के पास।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार,

हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,

नन्हे-नन्हे कदमों से मां आएं आपके द्वार।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. मां के चरणों में जग सारा,

उनसे ही हर दीप हमारा।

अष्टमी का पावन उजियारा,

भर दे जीवन में सुख सारा।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. जय-जय मां, हर दिल ये गाए,

अष्टमी का पर्व सुहाए,

तेरी कृपा से हर कण महके,

हर घर में सुख-दीप जलाए।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

7. मां की कृपा से रोशन हो हर राह,

हर दिल में बस जाए सच्ची चाह।

चैत्र अष्टमी लाए खुशियों की सौगात,

आपके जीवन में सदा रहे मां का साथ।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

8. मां दुर्गा आपको बल, बुद्धि, सुख, ऐश्वर्य और संपन्नता प्रदान करें।

महाअष्टमी के इस पावन दिन पर माता रानी से यही प्रार्थना है।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. पग-पग में फूल खिलें,

खुशी आप सबको इतनी मिले,

कभी ना हो दुखों का सामना,

यही है हमारी तरफ से महाअष्टमी की शुभकामना।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. मां महागौरी का हाथ हमेशा आपके सिर पर रहे,

कदम-कदम पर आपको सफलता मिले,

दुख-दर्द आपसे कोसों दूर रहें,

यही है माता रानी से हमारी प्रार्थना।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

11. चांद सी शीतल है मां महागौरी की छाया,

हर दुख ने आज खुद को आपसे दूर पाया,

अष्टमी की सुबह लाई खुशियों का पैगाम,

आपका हर दिन बने एक खूबसूरत सा मुकाम।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

12. मां महागौरी की ममता का साया मिले,

हर दिन आपको खुशियों का दरिया मिले,

अष्टमी के इस पावन सवेरे में,

आपको हर मंजिल तक पहुंचने का जरिया मिले।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

13. दीपों सा उजाला हो आपके हर ख्वाब में,

मां का आशीर्वाद रहे हर जवाब में,

अष्टमी की इस शुभ बेला में,

खुशियां बसें आपके हर एहसास में।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

14. मां के कदमों की आहट से सुबह सजी है,

हर दुआ आज आपकी झोली में बसी है,

अष्टमी का ये पावन उजाला कहे,

खुशियों की राह अब आपके लिए ही रची है।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

15. दुख के बादल दूर हटे अब,

खुशियों का खुले राजद्वार,

मां दुर्गा की कृपा से ही,

हर दिन बन जाता है त्योहार।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

16. चांद की चांदनी, बसंत की बहार,

फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार,

शुभ हो आपको महाअष्टमी का त्योहार!

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

17. मां की ज्योति से नूर मिलता है,

सबके दिलों को सुरूर मिलता है,

जो भी जाता है माता के द्वार,

उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

18. जिंदगी की हर तमन्ना हो पूरी,

कोई भी आरजू रहे न अधूरी,

करते हैं हाथ जोड़कर मां भवानी से विनती,

कि आपकी हर मनोकामना हो पूरी।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

19. फूलों सी महके आपकी हर सुबह,

मां की कृपा से सजे हर एक लम्हा,

अष्टमी के इस पावन अवसर पर,

जीवन आपका बने खुशियों का तराना

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

20. हवाओं में आज भक्ति का रंग घुला है,

मां का आशीर्वाद हर दिल को छू चला है,

अष्टमी की इस पावन सुबह पर,

आपका हर सपना हकीकत में ढला है।

आपको सपरिवार महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

Chaitra Navratri 2026 8th Day: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित, जानें पूजा विधि, मंत्र और मां का प्रिय भोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।