Dussehra 2025: हिंदू धर्म में दशहरा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रुप में मनाया जाता है। प्राचीन धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम की रावण पर विजय और देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय हुई थी। दशहरा एक महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है जो हर साल दुर्गा पूजा और नवरात्रि के समापन पर मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार कई शुभ संयोगों में 02 अक्टूबर को गुरुवार के दिन मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस साल दशहरा पर रवि, धृति और सुकर्मा योग के साथ ही कई नक्षत्रों का अनूठा और दुर्लभ संगम बन रहा है। आइए जानें इस पर्व की तिथि, समय और इन दुर्लभ संयोगों के बारे में।