Eid-ul-Fitr 2025 Date in Saudi Arabia: रमजान का पाक महीना अब खत्म होने ही वाला है। दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह त्यौहार उपासना, धन्यवाद और भाईचारे का संदेश लेकर आता है। जैसे-जैसे रमजान खत्म होने वाला है, सऊदी अरब में लोग इस खास मौके की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों में रौनक बढ़ गई है, परिवारों ने मीठे पकवान बनाने, मिल-बैठकर जश्न मनाने और घूमने की योजनाएं बनाने की शुरुआत कर दी है। लेकिन इस बार सबसे बड़ा सवाल यह है कि ईद-उल-फितर 2025 की तारीख क्या होगी?
