Eid-ul-fitr 2025: जैसे-जैसे रमजान का आखिरी हफ्ता शुरू हो रहा है, भारत समेत दुनियाभर के मुस्लिम समाज के लोग इस खास त्योहार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रमजान के पूरे महीने रोजे रखने के बाद यह खुशी का दिन आता है। भारत में रमजान 2 मार्च से शुरू हुआ है, इसलिए ईद-उल-फितर 31 मार्च या 1 अप्रैल को मनाई जा सकती है। इसका फैसला चांद दिखने पर होगा, जो इस्लामी महीने शव्वाल की शुरुआत बताता है। वहीं भारत से एक दिन पहले सऊदी अरबी में ईद मनाया जाता है। आइए जानते हैं भारत और सउदी अरब में कब मनाई जाएगी ईद।