First Sawan Somwar 2026 Shubh Yog: यूं तो हर सप्ताह सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। लेकिन सावन के महीने में आने वाले सोवमार का विशेष स्थान है। शिव भक्तों के लिए यह दिन अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दिन वे अपने आराध्य के लिए खास पूजा, उपवास और अनुष्ठान करते हैं। साल 2026 में सावन के महीने में 4 सोमवार का सौभाग्य बन रहा है। सावन के सोमवार व्रत करने वाले श्रद्धालु इस व्रत का उद्यापन चौथे और अंतिम सोमवार को करते हैं।
सावन के पहले सोमवार पर बने रहे हैं 4 शुभ योग
इस साल पहले सावन सोमवार पर 4 शुभ योग बन रहे हैं, जो लोगों के लिए शुभ फलदायी हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन का पहला सोमवार श्रावण कृष्ण पंचमी तिथि को है। उस दिन हंसराज योग, सुकर्मा योग, धृति योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बनेंगे।
हंसराज योग : पंच महापुरुष योगों में से एक होता है। इस समय गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं, जिसकी वजह से हंसराज योग बना है।
सर्वार्थ सिद्धि योग : पहले सावन सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग मध्यरात्रि 00:01 बजे से लेकर सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस योग में पूजा, जप, तप, दान आदि का पुण्य फल प्राप्त होता है।
धृति योग : पहले सावन सोमवार पर धृति योग रात में 9:13 बजे से पूर्ण रात्रि तक है। इसमें नया बिजनेस, भूमि पूजन, मकान की नींव डालना, नई वस्तु की खरीदारी करना अच्छा रहता है।
चोर पंचक में सावन के पहले सोमवार का व्रत
पहले सावन सोमवार को पूरे दिन चोर पंचक रहेगा। उत्तर भाद्रपद नक्षत्र प्रात:काल से लेकर रात 10:00 पी एम तक है, उसके बाद रेवती नक्षत्र है।
पहला सावन सोमवार 2026 जलाभिषेक मुहूर्त
सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के साथ ही शिव जी की पूजा की जाएगी।
ब्रह्म मुहूर्त: 04:19 ए एम से 05:01 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 05:44 ए एम से 07:24 ए एम
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
चर-सामान्य मुहूर्त: 02:08 पी एम से 03:49 पी एम
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 03:49 पी एम से 05:30 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 05:30 पी एम से 07:11 पी एम