Fourth Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ का चौथे बड़े मंगल पर आज न करें ये गलतियां, जानें आज पूजा के शुभ मुहूर्त

Fourth Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार का विशेष महत्व है। कुछ जगहों पर इसे ज्येष्ठ का बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। इस साल अधिक मास लगने की वजह से बड़ा मंगल की संख्या बढ़ गई है। आज ज्येष्ठ माह का चौथा, जबकि ज्येष्ठ अधिक मास का दूसरा बड़ा मंगल है

अपडेटेड May 26, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
आज 26 मई को ज्येष्ठ माह का चौथा, जबकि अधिक माह का दूसरा बड़ा मंगल है।

Fourth Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह हनुमान का प्रिय महीना माना जाता है क्योंकि इस माह में उनके जीवन की कई प्रमुख घटनाएं हुई थीं। इसलिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार का बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहते हैं। माना जाता है कि इस दिन हनुमान जी से सच्चे मन से की गई कामना पूरी होती है। इस साल का बड़ा मंगल बेहद खास है क्योंकि ज्येष्ठ मास में अधिक मास लगने के कारण आमतौर पर होने वाले 4-5 बड़े मंगल के बजाय इस बार कुल 8 बड़े मंगलवार पड़ रहे हैं। यह दुर्लभ संयोग करीब 19 साल बाद बना है। आज 26 मई को ज्येष्ठ माह का चौथा, जबकि अधिक माह का दूसरा बड़ा मंगल है। आइए जानें इस दिन पूजा के शुभ मुहूर्त और इस दिन क्या काम करने से बचना चाहिए ?

चौथा बड़ा मंगल पूजा मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, चौथा बड़ा मंगल 26 मई को है।

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक

अमृत काल : रात 11 बजकर 29 मिनट से 01 बजकर 13 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 04 बजकर 03 मिनट से 04 बजकर 43 मिनट तक


विजय मुहूर्त : दोपहर 02 बजकर 36 मिनट से 03 बजकर 31 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त : शाम 07 बजकर 10 मिनट से 07 बजकर 30 मिनट तक

बड़ा मंगल के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

क्रोध और अपशब्दों का प्रयोग न करें- इसके अलावा बड़े मंगल के दिन किसी पर क्रोध न करें। किसी का अपमान न करें। बातचीत के दौरान किसी को अपशब्द न कहें।

काले कपड़े पहनने से बचें- बड़े मंगल के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से बचें। हनुमान जी को लाल रंग प्रिय है। इसलिए आप लाल या पीले वस्त्र धारण कर सकते हैं।

तामसिक भोजन से बचें- बड़े मंगल के दिन भूलकर भी प्याज और लहसुन का सेवन न करें। व्रत के दौरान सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।

बाल, दाढ़ी या नाखून न काटें- मंगलवार के दिन बाल कटवाना, दाढ़ी बनवाना और नाखून काटना वर्जित माना जाता है। बड़े मंगल के दिन नियमों का विशेष रूप से पालन करना चाहिए।

ब्रह्मचर्य का पालन करें- बड़े मंगल के दिन ब्रह्मचर्य से जुड़े नियम का पालन करना चाहिए। ऐसा न करने से हनुमान जी नाराज हो सकते हैं।

जरूर करें दान

बड़े मंगल के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन का दान जरूर करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और जीवन में कोई कमी नहीं होती है।

Parama Ekadashi 2026 Date: अधिक मास में कब किया जाएगा परम एकादशी का व्रत? जानें तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।