Ganesh Chaturthi 2026 Sthapana Vidhi: सभी देवों में प्रथम पूज्य और ऋद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश आज, यानी भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को अपने भक्तों के बीच पधार रहे हैं। आज से लेकर अगले 10 दिनों तक बप्पा यानी श्री गणेश धरती पर विराजेंगे और अनंत चतुर्दशी के दिन वापस अपने लोक चले जाएंगे। महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज से गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। भक्त पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ शुभ मुहूर्त में और संपूर्ण विधि से घरों और पंडालों में गणेश भगवान की मूर्ति स्थापित करेंगे। मंत्रों से उनका स्वागत करेंगे और उनके प्रिय भोग अर्पित करेंगे। आइए जानें आज के दिन भगवान गणेश की स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? किस विधि से उनकी स्थापना की जाए?
