Get App

Ganesh Chaturthi 2026 wishes: ‘गौरी पुत्र जब घर में आएं, भाग्य के बंद द्वार खुल जाएं’ आज गणपति के आगमन पर अपनों को भेजें से बधाई संदेश

Ganesh Chaturthi 2026 wishes: आज से गणेश चतुर्थी का 10 दिवसीय पर्व शुरू हो रहा है। त्योहार की खुशियों के धूमधाम के बीच परिवार और मित्रों को शुभकामनाएं देना न भूलें। आज के दिन आप भी अपनों को शायरी या फिर संदेश के जरिए इस पावन दिन की शुभकामनाएं जरूर भेजें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2026 पर 10:25 AM
Ganesh Chaturthi 2026 wishes: ‘गौरी पुत्र जब घर में आएं, भाग्य के बंद द्वार खुल जाएं’ आज गणपति के आगमन पर अपनों को भेजें से बधाई संदेश
कोई भी पर्व या उत्सव परिवार, मित्रों और करीबियों के बिना अधूरा रहता है।

Ganesh Chaturthi 2026 wishes: एक बार फिर साल का वो समय आ गया है, जब चारों गणपति बप्पा का जयकारा सुनाई देता है। हर साल भाद्रपद माह शुक्ल चतुर्थी तिथि को गौरी सुत गणेश अपने भक्तों के बीच आते हैं। उनके बीच 10 दिनों तक रहने के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन वापस अपने धाम लौट जाते हैं। आज से भक्त घरों से लेकर पंडालों में बप्पा की मूर्ति की स्थापना करेंगे और और उनके आगमन का उत्सव धूमधाम से मनाएंगे। कोई भी पर्व या उत्सव परिवार, मित्रों और करीबियों के बिना अधूरा रहता है। इसलिए ऐसे मौकों पर सब करीब हों या न हों, लेकिन उन्हें बधाई और शुभकामना संदेश जरूर भेजना चाहिए। आज के दिन आप भी अपनों को शायरी या फिर संदेश के जरिए इस पावन दिन की शुभकामनाएं जरूर भेजें।

मंगलमूर्ति गणेश पधारें, संग अपने शुभता के दीप जलाएं।

विघ्न-विनाश कर सुख प्रदान करें, ऋद्धि-सिद्धि से जीवन का भंडार भरें।

प्रथम पूज्य गणपति की कृपा सदैव बनी रहे।

"श्री गणेश की कृपा से आपके जीवन के सभी संकट और विघ्न दूर हों। आपको और आपके परिवार को संकष्टी चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!"

आते बड़े धूम से गणपति जी, जाते बड़े धूम से गणपति जी।

आखिर सबसे पहले आकर, हमारे दिलों में बस जाते गणपति जी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें