Govardhan Puja 2025: दिवाली का त्योहार बस आने वाला है। इसकी शुरुआत शनिवार 18 अक्टूबर को धनतेरस के पर्व से होगी। दिवाली हमारे देश का बहुत बड़ा पर्व है, जो 5 दिनों तक चलता है। इसमें धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज के त्योहार मनाए जाते हैं। गोवर्धन पूजा का पर्व दिवाली के अगले दिन यानी प्रतिपदा को किया जाता है। भगवान श्री कृष्ण को समर्पित इस पर्व में गोवर्धन की पूजा की जाती है। ये पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है। आइए जानें इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इसमें पूजा का शुभ मुहूर्त क्या होगा।