दिवाली और धनतेरस के मौके पर खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है। इस शुभ दिन पर सोना-चांदी, गाड़ी, संपत्ति या अन्य जरूरी चीजों की खरीद करने के लिए कई-कई महीनों का इंतजार करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरीदारी करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और जीवन में संपन्नता बने रहने का आशीर्वाद देती हैं। लेकिन हर कोई इन मौके पर खरीदारी करने में समर्थ नहीं होता है। ऐसे में इस साल दीपावली और धनतेरस से पहले भी खरीदारी के बेहद शुभ योग बन रहे हैं। इनमें कुछ भी खरीदना धनतेरस और दिवाली जितना ही शुभ फलदायी है। इनमें से एक है पुष्य नक्षत्र का महासंयोग, जो आज शुरू हो चुका है और अब भी इसमें खरीदारी के लिए काफी समय शेष है। ये शुभ संयोग कल बुधवार, 15 अक्टूबर तक रहेगा। इसलिए आपके पास आज से कल तक का मौका है खरीदारी करने का।
दिवाली से पहले पुष्य नक्षत्र का महासंयोग
पंचांग के अनुसार, इस बार दीवाली से पहले 2 दिन पुष्य नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इस योग में सोना-चांदी, संपत्ति या गाड़ी खरीदना, कोई कारोबार शुरू करना शुभ माना जाता है। इस योग में खरीदारी सुख-सौभाग्य में वृद्धि करने वाली होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंगल पुष्य योग धन में वृद्धि करने वाला है, जबकि बुध पुष्य में कोई काम शुरू करने से उसमें सफतला मिलती है।
पुष्य नक्षत्र में श्रीहरि और मां लक्ष्मी की पूजा करने का भी विशेष महत्व है। इस मौके पर खेती से जुड़ी चीजें, गैजेट, पढ़ाई से जुड़े सामान, फ्रिज, एसी, वाहन, घर, सोना और चांदी आदि।
14 अक्टूबर मंगल पुष्य में खरीदारी के शुभ मुहूर्त
15 अक्टूबर बुध पुष्य में खरीदारी के शुभ मुहूर्त
पुष्य नक्षत्र में नए काम की शुरुआत शुभ फलदायी
पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और इसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। इस योग में कोई नया काम शुरू करना शुभ फल देने वाला होता है। पुष्य नक्षत्र में सोना, चांदी और वाहन खरीदना शुभ माना जाता है। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-संपदा में वृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। इस योग को निवेश करने के लिए शुभ माना जाता जाता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें