आज 12 अप्रैल 2025 को पूरे देश में हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रही है। यह पावन पर्व भगवान बजरंगबली के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसमें भक्तगण पूजा-पाठ, सुंदरकांड पाठ और भव्य झांकियों के माध्यम से अपनी श्रद्धा प्रकट करते हैं। वहीं, बदलते दौर में भक्त अब डिजिटल तरीके से भी अपनी आस्था का इजहार कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खासकर व्हाट्सऐप पर लोग हनुमान जी की तस्वीरें, शुभकामनाएं और भक्ति संदेश शेयर कर रहे हैं। व्हाट्सऐप स्टेटस पर भक्ति से भरे फोटो और वीडियो देखने को मिल रहे हैं।
इतना ही नहीं, अब Meta AI के माध्यम से यूजर्स खुद की मनचाही हनुमान जी की AI इमेज भी क्रिएट कर पा रहे हैं, जो इस पर्व को और खास बना रही है। आस्था और तकनीक के इस अद्भुत संगम ने हनुमान जयंती के जश्न को एक नया डिजिटल रूप दे दिया है।
व्हाट्सऐप बना AI इमेज शेयरिंग का नया प्लेटफॉर्म
अब यूजर्स व्हाट्सऐप चैट पर Meta AI की मदद से अपनी पसंद के मुताबिक हनुमान जी की फोटो क्रिएट कर पा रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के ज़रिए आप जो चाहें, वैसी इमेज बना सकते हैं। बस एक छोटा-सा प्रॉम्प्ट लिखिए और AI आपके लिए मनचाही तस्वीर बना देगा।
किन भाषाओं में उपलब्ध है ये फीचर?
फिलहाल व्हाट्सऐप का AI इमेज फीचर कुछ चुनिंदा देशों और भाषाओं में ही उपलब्ध है। ये सर्विस अंग्रेजी, हिंदी, अरबी, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, पुर्तगाली, स्पेनिश, थाई और वियतनामी जैसी भाषाओं में प्रयोग की जा सकती है। हालांकि, ये सुविधा अभी सभी यूजर्स को नहीं मिली है।
कैसे बनाएं हनुमान जयंती पर AI इमेज?
अगर आप भी AI की मदद से हनुमान जी की एक खूबसूरत फोटो बनाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
व्हाट्सऐप ओपन करें और किसी भी चैट में जाएं
अटैचमेंट आइकन पर क्लिक करें
मैसेज बॉक्स में imagine लिखें और उसके बाद अपनी पसंद का टेक्स्ट प्रॉम्प्ट डालें
Send दबाएं और कुछ ही सेकंड्स में आपको जनरेटेड इमेज चैट में दिख जाएगी
AI Image को कैसे करें अपडेट?
अगर आपको बनी हुई इमेज में कुछ बदलाव करना हो या नया वर्जन चाहिए, तो अपडेट करना भी बेहद आसान है:
उस चैट में जाएं जहां आपने इमेज जनरेट की थी
AI Image पर क्लिक कर Menu खोलें
नया टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करें और Send कर दें
अब आपको चैट में अपडेटेड इमेज दिखाई देगी
AI और भक्तिभाव का ये संगम इस हनुमान जयंती को खास बना रहा है। जहां पहले लोग इंटरनेट से फोटो डाउनलोड कर शेयर करते थे, अब अपनी पसंद की पर्सनलाइज़्ड इमेज खुद बना रहे हैं – वो भी सिर्फ एक टेक्स्ट मैसेज से तकनीक अब श्रद्धा की अभिव्यक्ति का भी नया माध्यम बन चुकी है।