Get App

Hartalika Teej 2025: निर्जला रखा जाता है तीज का यह व्रत, कठिन हैं इसके नियम

Hartalika Teej 2025: ये व्रत भगवान शिव और मां पार्वती से सुखी दांपत्य का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। इस साल ये उपवास 26 अगस्त के दिन किया जाएगा। इस व्रत को अगर आप पहली बार रखने जा रही हैं, तो इसके कुछ नियमों को जानना जरूरी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 5:32 PM
Hartalika Teej 2025: निर्जला रखा जाता है तीज का यह व्रत, कठिन हैं इसके नियम
Hartalika Teej 2025: भगवान शिव और मां पार्वती से सुखी दांपत्य का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है।

Hartalika Teej 2025: हिंदू धर्म में तीज के व्रत का बहुत महत्व है। साल में तीन तीज के व्रत आते हैं और सभी की गहरी मान्यता है। एक तीज सावन में आती है, जिसे श्रावणी या हरियाली तीज कहते हैं। इसके अलावा कजरी और हरतालिका तीज भाद्रपद मास में आती हैं। कजरी तीज जहां भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है, तो हरतालिका तीज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाते हैं। हरतालिक तीज का व्रत इस साल 26 अगस्त को रखा जाएगा। इस उपवास को विवाहित महिलाएं और कुंवारी कन्याएं दोनों करती हैं। विवाहित महिलाएं जहां मां पार्वती और भगवान शिव से सुखी दांपत्य और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए ये व्रत करती हैं। वहीं, कुंवारी कन्याएं इस व्रत को अच्छे जीवनसाथी की चाह में रखती हैं। इस व्रत को जो व्रती पहली बार कर रही हैं, उन्हें कुछ विशेष नियमों का ध्यान रखना चाहिए।

पहली बार व्रत करने वाले जान लें ये नियम

  • हरितालिका तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है यानी इसमें अन्न के साथ-साथ जल भी नहीं पीने का नियम है। इसे हिंदू धर्म के सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। अगर आप पहली बार यह व्रत रखने वाली हैं, तो इसके लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करना जरूरी है।
  • इस दिन विवाहित महिलाओं को 16 श्रृंगार करके शिव-पार्वती की पूजा करनी चाहिए। मेहंदी जरूर लगानी चाहिए। मान्यता है कि इससे शिव-पार्वती प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • यह व्रत सूर्योदय से पहले शुरू हो जाता है। महिलाएं स्नान करके साफ वस्त्र इस दिन धारण करती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करती हैं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें