Hindu Nav Varsh 2026 Vikram Samvat 2083: हिंदू नववर्ष की शुरुआत एक जनवरी से नहीं होती है। हिंदू कैलेंडर की गणना चंद्रमा पर आधारित महीनों यानी चंद्रमास के हिसाब से की जाती है। हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है। हिंदू कैलेंडर को विक्रम संवत कहते हैं। इस साल हिंदू नववर्ष शुरू होगा, तो वो नव संवत्सर 2083 होगा। नव संवत्सर 2083 धार्मिक नजरिए से काफी खास होगा, क्योंकि इस विक्रम संवत में 12 नहीं 13 महीने होंगे यानी एक महीना बढ़ जाएगा। साल में एक अतिरिक्त महिना जुड़ना खगोलीय और ज्योतिषीय गणना आधारित घटना है। आइए जानें इस साल नव संवत्सर की शुरुआत किस दिन से होगी और इस साल 13 महीनों का क्या है कारण?
