Holi 2026: होली का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व में से एक माना जाता है। दीपावली की तरह, इसमें लोग अपने घरों की सफाई करते हैं और सुंदर-सुंदर चीजों से घर का सजाते भी हैं। होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, नई शुरुआत का प्रतीक भी है। ऐसे में घर की सफाई के साथ-साथ कुछ चीजों को हटाकर आप अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का स्वागत कर सकते हैं। माना जाता है कि घर की साफ-सफाई करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और लक्ष्मी माता का घर में वास होता है। इस साल रंगों का पर्व होली 4 मार्च को मनाया जाएगा।
घर की सफाई में निकाल दें ये चीजें
घर में टूटी-चटकी मूर्तियों को रखना अशुभ माना जाता है। इन्हें सम्मानपूर्वक बहते जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-शांति बनी रहती है।
तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लेकिन तुलसी का सूखा पौधा घर में नकारात्मकता बढ़ाने का काम करता है। इसे रखना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए इसे हटाकर नया पौधा लगाएं।
घर में लंबे समय से पड़े टूटे या बेकार जूते-चप्पलों कों तुरंत बाहर निकाल दें। माना जाता है कि ऐसी चीजें घर में दरिद्रता को बढ़ावा देती हैं। इससे आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है और मानसिक तनाव बढ़ता है।
खराब या बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान भी घर में नकारात्मक प्रभाव बढ़ाते हैं। इन्हें भी होली से पहले हटा देना चाहिए। माना जाता है कि इससे स्वास्थ्य और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
वास्तु के अनुसार, टूटे शीशे से नकारात्मक ऊर्जा फैलती है और जीवन में बाधाएं आ सकती हैं। इसके अलावा, भगवान की टूटी या खंडित तस्वीरों को भी घर में नहीं रखना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें