Holika Dahan 206 Puja Samagri List: होलिका दहन में जरूरी हैं ये चीजें, यहां से नोट पूरी समाग्री लिस्ट

Holika Dahan 2026 Puja Samagri List: होली का त्योहार आ गया है। इससे पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें पूजा के लिए बहुत की चीजों की जरूरत होती है। इस साल होलिका दहन आज देर रात किया जाएगा। इसलिए इससे पहले होलिका पूजन के लिए जरूरी पूजा की पूरी समग्री लिस्ट यहां से नोट करें

अपडेटेड Mar 02, 2026 पर 1:48 PM
Story continues below Advertisement
होलिका की पूजा की जाती है और इसके बाद अग्नि में कुछ चीजें अर्पित की जाती हैं।

Holika Dahan 2026 Puja Samagri List: होलिका दहन फाल्गुन की पूर्णिमा को किया जाता है। होली के त्योहार से पहले होलिका दहन आज यानी सोमवार को देर रात किया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक माने जाने वाले इस पर्व में होलिका की पूजा की जाती है और इसके बाद अग्नि में कुछ चीजें अर्पित की जाती हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर-परिवार में खुशहाली आती है। आइए जानें होलिका दहन की पूजा के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है ? होलिका से पहले आप ये पूरी सामग्री की लिस्ट देख कर नोट करें और अगर कुछ छूट गया है, तो उसे तुरंत मंगवा लें।

बता दें, इस साल होलिका दहन यानी फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में देखा जाएगा, इसलिए इसका सूतक भी माना जाएगा। ग्रहण काल में होलिका दहन नहीं किया जा सकता है। इसलिए होलिका दहन आज मध्यरात्रि में मिल रहे शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। खास बात ये कि फाल्गुन की पूर्णिमा आज शाम 5.55 बजे लग रही है और इसी के साथ भद्र भी लग रही है, जो पूरी रात रहेगी। ऐसे में भद्रा मुख का त्याग कर भद्रा पुच्छ में होलिका दहन शास्त्र सम्मत माना जाता है।

होलिका दहन पूजा के लिए जरूरी सामग्री

  • उपले की माला
  • माला
  • फूल
  • कुमकुम
  • कच्चा सूत
  • चावल
  • हल्दी
  • धूप
  • दीपक
  • कपूर
  • गुड़
  • बताशे
  • पानी वाला नारियल
  • गुलाल
  • मिट्टी का दीपक
  • कलावा
  • घी
  • सरसों के दाने
  • लाल रंग का वस्त्र
  • जल से भरा कलश
  • 7 तरह के पकवान
  • मिठाई
  • गुजिया

होलिका पूजन का धार्मिक महत्व


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन पर पूजा करने से जीवन की परेशानियां, संकट और सभी तरह की बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही मान्यता है कि, होलिका दहन की अग्नि में नई फसल की बालियां अर्पित करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती और सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा होलिका की राख को बेहद शुभ और रोगनाशक माना जाता है, जिस वजह से कई लोग इसका तिलक भी लगाते हैं।

होलिका दहन की अग्नि में ये चीजें अर्पित करें

  • गाय के गोबर के उपले
  • अनाज
  • नमक
  • पीली सरसों
  • कपूर और हरि इलायची
  • लौंग और गुड़

फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग

साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा में लगेगा। ये ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। ऐसे में 3 मार्च को सूतक काल 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा।

Holika Dahan 2026 Today: आज ही किया जाएगा होलिका दहन, जानें मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।