Get App

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथयात्रा आज से शुरू, रथ खींचने वाली रस्सियों के भी होते हैं स्पेशल नाम, जानें- बड़ी बातें

Jagannath Rath Yatra 2025: ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को रथ यात्रा उत्सव मनाया जाएगा। वार्षिक यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर से पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है। भव्य उत्सव का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी में इकट्ठा होते हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 27, 2025 पर 11:02 AM
Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथयात्रा आज से शुरू, रथ खींचने वाली रस्सियों के भी होते हैं स्पेशल नाम, जानें- बड़ी बातें
Jagannath Rath Yatra 2025: यात्रा 12 दिन तक चलती है और हर दिन का खास महत्व होता है

Jagannath Rath Yatra 2025: देशभर में आज यानी शुक्रवार (27 जून) से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं। ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को रथ यात्रा उत्सव मनाया जाएगा। वार्षिक यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को श्री जगन्नाथ मंदिर से पुरी के श्री गुंडिचा मंदिर तक खींचकर ले जाया जाता है। सभी अनुष्ठान पूरे होने के बाद शुक्रवार शाम 4 बजे भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम तक करीब एक लाख श्रद्धालु पुरी पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने इस उत्सव के सुचारू आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की है। भव्य उत्सव का हिस्सा बनने के लिए लाखों श्रद्धालु पुरी में इकट्ठा होते हैं। इस अवसर पर देश के दूसरे हिस्सों में भी इसी तरह की रथ यात्राएं निकाली जाती हैं। यह यात्रा कुल 12 दिनों तक चलती है। इस साल यह रथ यात्रा 27 जून यानी शुक्रवार से शुरू होकर 8 जुलाई तक चलेगी। शहर में करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

नागरिक और पुलिस प्रशासन चौकस हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं के इस वार्षिक उत्सव में शामिल होने की संभावना है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाढी ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, "महाप्रभु (भगवान जगन्नाथ) की कृपा से हम शुक्रवार को सुचारू रूप से रथ यात्रा के आयोजन के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। हमें सेवादारों से पूरा सहयोग मिल रहा है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।"

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें