Get App

Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी पर इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आएगी सुख-शांति, जानिए किस दिन होगा ये व्रत?

Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी का व्रत माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस एकादशी व्रत में कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। आइए जानें क्या हैं ये मंत्र और इस साल जया एकादशी का व्रत किस दिन किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2026 पर 4:00 PM
Jaya Ekadashi 2026: जया एकादशी पर इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में आएगी सुख-शांति, जानिए किस दिन होगा ये व्रत?
जया एकादशी व्रत हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है।

Jaya Ekadashi 2026: हिंदू धर्म एकादशी व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रत्येक हिंदू माह में एकादशी का व्रत 2 बार आता है। एक बार कृष्ण पक्ष में और एक बार शुक्ल पक्ष में। इस तरह साल में 24 एकादशी तिथियां आती हैं। इनमें से ही एक है जया एकादशी व्रत। यह व्रत हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस व्रत को बाधाओं को दूर करने वाला, जीवन में खुशियां लाने वाला और समृद्धि का मार्ग बनाने वाला माना जाता है। माना जाता है कि इस व्रत में कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-शांति आती है और समृद्धि बनी रहती है। आइए जानें इस साल ये व्रत किस दिन किया जाएगा और ये मंत्र कौन से हैं?

जया एकादशी तारीख और शुभ मुहूर्त

तारीख : गुरुवार, 29 जनवरी, 2026

एकादशी तिथि शुरू : 28 जनवरी, 2026 को शाम 4:35 बजे

एकादशी तिथि समाप्त : 29 जनवरी, 2026 को दोपहर 1:55 बजे

पारण (व्रत तोड़ने का समय): 30 जनवरी, 2026, सुबह 7:10 बजे से 9:20 बजे तक

जया एकादशी क्या है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें