Jaya Ekadashi 2026 Upay: जया एकादशी व्रत आज, आज करें ये महाउपाय जिससे प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु और पूरी होगी हर मनोकामना

Jaya Ekadashi 2026 Upay: आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज भगवान श्री हरि विष्णु के भक्त जया एकादशी का व्रत कर रहे हैं। आज के दिन एक महाउपाय करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे और आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
इस साल, 2026 में ये व्रत आज के दिन किया जा रहा है।

Jaya Ekadashi 2026 Upay: जया एकादशी का व्रत माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को किया जाता है। इस साल, यानी 2026 में ये व्रत आज के दिन किया जा रहा है। आज गुरुवार पड़ने की वजह से इस व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है इस दिन एकादशी व्रत पड़ना इसके महत्व को और भी बढ़ा देता है, क्योंकि एकादशी तिथि भी भगवान श्री हरि विष्णु को सर्पित होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ महाउपाय करने से भगवान श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को हर मनोकामना पूरी होने का आशीर्वाद देते हैं। आइए जानें क्या हैं ये उपाय

जया एकादशी के उपाय

  • जया एकादशी व्रत वाले दिन गंगा या फिर किसी अन्य पवित्र जलतीर्थ पर स्नान और दान करें।
  • इस दिन भगवान विष्णु की कृपा और सुख-सौभाग्य को पाने के लिए उनकी मूर्ति का पंचामृत से अभिषेक करें।
  • व्रत का पुण्यफल पाने के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की एकसाथ पूजा करें।
  • उन्हें पीले चंदन और केसर में गुलाबजल डालकर तिलक करें।
  • व्रत वाले दिन तुलसी जी के पास घी का दीया जलाकर पूजा करें।
  • भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल जरूर अर्पित करें। लेकिन, तुलसी दल एक दिन पूर्व ही तोड़कर अपने पास रख लें।
  • जया एकादशी व्रत में भगवान विष्णु के 108 नाम या श्री विष्णु सहस्त्रनाम या श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करें।
  • व्रत वाले दिन भगवान लक्ष्मीनारायण की पूजा में गाय के घी से बना दीपक जलाएं और आरती करें।

जया एकादशी व्रत में दान का महत्व 

जया एकादशी व्रत में दान का भी बहुत ज्यादा महत्व माना गया है। इस दिन किसी मंदिर में जाकर पूजा की सामग्री, धार्मिक पुस्तकें, अन्न और धन आदि का दान करें। साथ ही साथ जरूरतमंद लोगों को भोजन कराएं। मगर, एकादशी का व्रत करने वाले व्यक्ति को किसी दूसरे का दिया हुआ अन्न और जल नहीं ग्रहण करना चाहिए।

जया एकादशी व्रत वाले दिन साधक को पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा में पीला चंदन, पीले फल, पीला वस्त्र, पीले रंग की मिठाई अर्पित करना चाहिए।


Magha Purnima Vrat 2026: कब है माघ पूर्णिमा? जानें तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।