Jyeshtha Month 2026 Start: हिंदू कैलेंडर का तीसरा महीना ज्येष्ठ आज से शुरू हो गया है। यह माह हिंदू धर्म के अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस माह में शनि जयंति, वट सावित्री व्रत और बड़ा मंगल जैसे कई प्रमुख व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। यह माह पूजा-पाठ, दान-पुण्य और व्रत करने के लिए बहुत खास माना जाता है। यह माह सूर्य देव और हनुमान जी को समर्पित है। माना जाता है कि ज्येष्ठ में सूर्य देव और बजरंगबली की आराधना करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
इस साल का ज्येष्ठ माह और भी खास है। इस माह में 19 साल के बाद 8 बड़े मंगल दुर्लभ संयोग बन रहा है। यह संयोग इसलिए बन रहा है, क्योंकि इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लग रहा है। यानी यह माह आमतौर पर 28 से 30 दिनों में समाप्त नहीं होगा, बल्कि यह 59 से 60 दिनों तक चलेगा। इसलिए इसमें बड़े मंगल भी 8 होंगे। अधिक मास लगने की वजह से इसका धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। आइए जानें ज्येष्ठ महीने में किन नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही इस माह में क्या करें और क्या नहीं ?
ज्येष्ठ माह में क्या करें