Kajari Teej 2026: कब है भाद्रपद की कजरी तीज? जानें व्रत की सही तारीख, पुजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Kajari Teej 2026: कजरी तीज का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को किया जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं और कुंवारी कन्याएं दोनों करती हैं। शास्त्रों में इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। आइए जानें इस साल यह व्रत कब किया जाएगा

अपडेटेड Aug 26, 2026 पर 7:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
साल 2026 में कजरी तीज का त्योहार सोमवार 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

Kajari Teej 2026: कजरी तीज का व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इसे कजली तीज, सातुड़ी तीज या भादो तीज भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में यह सुहागिन महिलाओं और अविवाहित कन्याओं द्वारा मनाया जाने वाला एक अत्यंत पवित्र त्यौहार है। कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी दांपत्य जीवन के लिए यह निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं यह व्रत योग्य और मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। माना जाता है कि इसी दिन माता पार्वती की कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

कजरी तीज का त्योहार सुहाग और परि वार की खुशहाली से जुड़ा माना जाता है। साल 2026 में कजरी तीज का त्योहार सोमवार 31 अगस्त को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। सही तिथि और विधि से पूजा करने पर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की जाती है। व्रत रखने वाली महिलाएं पूरे दिन निर्जल या फलाहार का व्रत रखती हैं। श्रद्धा और सच्ची भावना से की गई पूजा का विशेष फल मिलता है।

कजरी तीज 2026 की सही तिथि

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 30 अगस्त रविवार को सुबह 9 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि 31 अगस्त सोमवार को सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को ही माना जाएगा।

शिव-पार्वती के पुनर्मिलन का महत्व

कजरी तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि इस दिन की गई पूजा से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। पति की आयु लंबी हो और घर में सौभाग्य बना रहे ऐसी कामना की जाती है।


पूजा के लिए जरूरी सामग्री

पूजा के लिए मिट्टी की शिव-पार्वती की प्रतिमा, चौकी, पीला वस्त्र, केले के पत्ते और कलश रखें। इसके साथ ही कच्चा सूत, घी, रुई की बत्ती, दीपक, कपूर, धूप और अगरबत्ती की जरूरत पड़ेगी। अक्षत, दूर्वा, चंदन, अबीर-गुलाल, श्रीफल और सुपारी भी रखें। पंचामृत के लिए दूध, दही, घी, शहद और मिश्री तैयार करें। माता पार्वती के सोलह शृंगार में सिंदूर, चूड़ियां, महावर, बिंदी, मेहंदी, दर्पण और साड़ी शामिल हैं। मौसमी फल और मिठाई भी रखें।

व्रत और पूजा के लाभ

कजरी तीज का व्रत रखने से पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है। घर में धन-धान्य और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। पूरी श्रद्धा से की गई पूजा जीवन में सुख-शांति लाती है।

पूजा विधि और मुख्य परंपराएं

  • इस दिन महिलाएं गोबर या मिट्टी से नीमड़ी माता (नीम की शाखा) बनाकर उन्हें जल, रोली, अक्षत, मेहंदी, और श्रृंगार का सामान अर्पित करती हैं।
  • इस त्यौहार पर भुने हुए चने, गेहूं, जौ या चावल को पीसकर और उसमें घी व चीनी मिलाकर विशेष सत्तू बनाया जाता है। शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद इसी सत्तू से व्रत खोला (पारणा किया) जाता है।
  • रात में चंद्रमा के निकलने पर उन्हें जल, दूध और रोली का अर्घ्य दिया जाता है, जिसके बाद ही व्रत संपन्न होता है।
  • राजस्थान और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस दिन महिलाएं एकत्र होकर पारंपरिक कजरी गीत गाती हैं और झूले झूलती हैं।

Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर कब किया जाएगा हरतालिका तीज का व्रत? शिव को पति रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने किया था ये कठिन व्रत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।