Get App

Kartik Purnima 2025 Ke Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, इतना बरसेगा पैसा कि नहीं होगा यकीन

Kartik Purnima 2025 Ke Upay: कार्तिक पूर्णिमा का दिन हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। पैसों की तंगी से छुटकारा पाने के लिए इस दिन कुछ उपाय करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद जरूर मिलता है। आइए जानें इनके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2025 पर 8:00 AM
Kartik Purnima 2025 Ke Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय, इतना बरसेगा पैसा कि नहीं होगा यकीन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।

Kartik Purnima 2025 Ke Upay: कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक असुर पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का भी विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि के दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य कई गुना फल भी प्रदान करता है। सिखों के पहले धर्मगुरु गुरुनानक देव जी का जनम भी इसी दिन हुआ था। इसलिए इस दिन को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है।

एक अन्य मान्यता के अनुसार इस दिन देवी-देवता स्वर्ग से गंगा स्नान करने के लिए धरती पर आते हैं, इसलिए कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली भी मनाते हैं। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और उनके आशीर्वाद से खाली तिजोरी भी भर जाती है। आइए जानें इस दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए।

कब है कार्तिक पूर्णिमा?

कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन भगवान लक्ष्मी-नारायण के साथ-साथ भगवान शिव की उपासना करते हैं। अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम ने लोकल 18 को बताया कि पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा की तिथि 4 नवंबर की रात 10:36 बजे से लगेगी और इसका समापन 5 नवंबर की रात 8:24 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार पूर्णिमा तिथि का व्रत 5 नवंबर को रखा जाएगा।

100 साल बाद कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्लभ योग

ज्योतिष गणना के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर 100 साल बाद दुर्लभ योग का निर्माण भी हो रहा है. जिसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, अश्वनी नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है। ये तीनों योग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ और फलदायी माने जाते हैं। इस विशेष योग में किए गए पूजा-पाठ, व्रत और दान से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इन उपायों से प्रसन्न होंगी माता लक्ष्मी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें