Karwa Chauth 2025: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है। ये व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश, मां पार्वती, भगवान शिव, चंद्र देव और करवा माता की पूजा की जाती है। इस साल ये व्रत 10 अक्टूबर के दिन किया जाएगा। ये विवाहित महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन बिना कुछ खाए और पिए व्रत करती हैं। शाम को चंद्रमा निकलने पर उनकी पूजा करती हैं और उन्हें अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ व्रत की शुरुआत सूर्योदय से पहले सास की ओर से दी जाने वाली सरगी से होती है। सरगी में फल, मिठाई और पारंपरिक व्यंजन शामिल होते हैं। सरगी खाने के बाद महिलाएं पूरे दिन बिना भोजन और जल के व्रत रखती हैं।