Karwa Chauth 2025 date: करवा चौथ का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव, मां पार्वती, भगवान गणेश, करवा माता और चंद्रमा की पूजा की जाती है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास करती हैं। शाम को चंद्रमा निकलने के बाद उसके दर्शन कर अर्घ्य देती हैं और पति के हाथ से पानी पीकर अपने व्रत का पारण करती हैं। करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है और ये व्रत चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य के बाद ही पूरा माना जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर के दिन किया जाएगा। आइए जानतें हैं कि इस साल करवा चौथ की रात में चंद्रमा के दर्शन किस समय होंगे और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? साथ ही जानें कब से शुरू हुई इस व्रत को करने की परंपरा?