Vijayadashmi 2025 Upay: दशहरा का त्योहार हमारे देश में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार हर साल अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 2 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक इस पर्व पर रावण दहन किया जाता है और लोग उत्सव की तरह इस मौके को मनाते हैं। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी।
मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत भी इसी दिन किया था। ये पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि इस दिन कुछ उपाय करने से सोई किस्मत भी जाग उठती है। इन्हीं में से एक उपाय है घर के 5 स्थानों पर दीपक जलाने का। शास्त्रों के अनुसार, दशहरा का पर्व नवरात्रि के समापन और दिवाली के आगमन का संकेत देता है। इस दिन दीपक जलाना अमंगल को टालने और जीवन की बाधाओं को दूर करने का प्रतीक माना जाता है।
घर का मुख्य द्वार मां लक्ष्मी के प्रवेश का स्थान माना जाता है। दशहरे की रात घर के मुख्य द्वार पर चार मुंह वाला दीया जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। घर राहु के बुरे प्रभाव से दूर रहता है और जीवन में नए अवसर आते हैं।
दशहरे की रात अपने घर के पूजा स्थान पर घी का रात भर जलने वाला अखंड दीपक जरूर जलाएं। यह उपाय जीवन में सुख और शांति बनाए रखता है और इससे सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
दशहरे के दिन शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाने से घर में शुभता का आगमन होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक और विष्णु प्रिया माना जाता है।
दशहरे की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में उस स्थान पर दीपक जलाएं जहां आप अपना धन, गहने या कीमती सामान रखते हैं, जैसे कि तिजोरी या अलमारी।