Credit Cards

Karwa Chauth 2025 Moonrise Time: दिल्ली-एनसीआर में 8.11 से 8.15 बजे के बीच चंद्रोदय, जानें आपके शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth Moon timing: आज करवा चौथ की पूजा में चंद्रमा की पूजा का विशेष महत्व है। महिलाएं अपने निर्जला व्रत का समापन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही करेंगी। इसलिए आज चंद्रोदय का समय खासतौर से बहुत अहमियत रखता है। आइए जानें आपके शहर में कब दिखेगा चांद।

अपडेटेड Oct 10, 2025 पर 12:04 PM
Story continues below Advertisement
धार्मिक परंपराओं के अनुसार, करवा चौथ की शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद अर्घ्य देने के उपरांत व्रत पूर्ण माना जाता है।

Karwa Chauth Moon Rise timing: करवा चौथ की पूजा में चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। आज के दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर शाम को चंद्रोदय निर्जला व्रत करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, करवा चौथ की शाम को चंद्रमा की पूजा के बाद अर्घ्य देने के उपरांत व्रत पूर्ण माना जाता है। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं चलनी से चांद को देखती हैं और फिर उसी चलनी से अपने पति का दीदार करती हैं। इसके बाद पतिदेव के हाथों से पानी पीकर व्रत का समापन करती हैं। इसलिए करवा चौथ के व्रत में महिलाएं बेसब्री से चंद्रोदय का इंतजार करती हैं। आज दिल्ली-एनसीआर में चंद्र देव के दर्शन रात को 8.11 बजे से 8.15 बजे के बीच में मिलेंगे। आइए जानें कब होगा आपके शहर में चंद्रोदय

चंद्रोदय का समय

करवा चौथ के दिन रात 8.13 बजे चंद्रोदय होगा। उस समय पहले चंद्रमा की पूजा की आएगी और इसके बाद अर्घ्य दिया जाएगा।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त


करवा चौथ पर पूजा का शुभ समय शाम 5.57 बजे से 7.11 बजे तक रहेगा। हालांकि, दिन का सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12:30 तक रहेगा।

राहुकाल : सुबह 10.40 बजे से दोपहर 12.07 बजे तक

पूजन सामग्री

लकड़ी का आसान, देसी घी, पान, सींक, कलश, हल्दी, रोली, मौली, मिठाई, छन्नी, लोटे में भरने के लिए चावल, दान की सामग्री, अक्षत, चंदन, फल, पीली मिट्टी, फूल, मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन और करवा चौथ व्रत कथा किताब।

करवा चौथ का चांद दिखने का समय

दिल्ली : शाम 8.13 बजे

पटना : शाम 7.48 बजे

अमृतसर : शाम 8.14 बजे

अहमदाबाद : शाम 8.47 बजे

मेरठ : शाम 8.10 बजे

गुरुगुग्राम : शाम 8.14 बजे

फरीदाबाद : शाम 9.13 बजे

कोलकाता : शाम 7.42 बजे

कानपुर : शाम 8.06 बजे

लखनऊ : शाम 8.02 बजे

मथुरा : शाम 8.14 बजे

आगरा : शाम 8.13 बजे

भोपाल : शाम 8.26 बजे

ग्वालियर : शाम 8.15 बजे

चेन्नई : शाम 8.38 बजे

जोधपुर : शाम 8.37 बजे

अंबाला : शाम 8.10 बजे

जयपुर : शाम 8.23 बजे

उज्जैन : शाम 8.33 बजे

अजमेर : शाम 8.29 बजे

नोएडा : शाम 8.12 बजे

सहारनपुर : शाम 8.08 बजे

लुधियाना : शाम 8.12 बजे

पटियाला : शाम 8.11 बजे

पंचकूला : शाम 8.08 बजे

जम्मू : शाम 8.11 बजे

पानीपत : शाम 8.12 बजे

धर्मशाला : शाम 8.06 बजे

इंदौर : शाम 8.34 बजे

मुंबई : शाम 8.55 बजे

पुणे : शाम 8.52 बजे

हैदराबाद : शाम 8.36 बजे

गाजियाबाद : शाम 8.14 बजे

Karwa Chauth 2025 Pooja Muhurat: करवा चौथ आज, पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 14 मिनट का शुभ मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।