Credit Cards

Karwa Chauth 2025 Pooja Muhurat: करवा चौथ आज, पूजा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 14 मिनट का शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2025 Pooja Muhurat: आज हिंदू विवाहित महिलाओं का प्रमुख व्रत करवा चौथ मनाया जा रहा है। इस बार करवा चौथ पर पूजा करने के लिए शाम को शुभ मुहूर्त की अवधि केवल 01 घंटा 14 मिनट की है। करवा चौथ से संबंधित पूजा-पाठ इसी अवधि में करना चाहिए।

अपडेटेड Oct 10, 2025 पर 9:54 AM
Story continues below Advertisement
करवा चौथ के व्रत में महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए निर्जला उपवास करती हैं।

Karwa Chauth 2025: आज हिंदू विवाहित महिलाओं का प्रमुख व्रत करवा चौथ मनाया जा रहा है। सूर्योदय से पहले सरगी के साथ निर्जला व्रत की शुरुआत हो चुकी है। सुहागन महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ के व्रत में महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद पाने के लिए निर्जला उपवास करती हैं। इस दिन भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, भगवान शिव, माता पार्वती, चंद्र देव और करवा माता की पूजा की जाती है।

यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। चतुर्थी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर की रात से हो चुकी है और इसका समापन 10 अक्टूबर की शाम 7:38 पर समाप्त होगा। इस बार करवा चौथ पर पूजा करने के लिए शाम को शुभ मुहूर्त की अवधि केवल 01 घंटा 14 मिनट की है। करवा चौथ से संबंधित पूजा-पाठ इसी अवधि में करना चाहिए।

करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम 5:57 से 7:11 तक सबसे शुभ मुहूर्त है।

करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में चंद्रमा

इस साल करवा चौथ पर ग्रह नक्षत्र कई शुभ योगों का निर्माण कर रहे हैं, जिससे ये पर्व और भी खास हो गया है। करवा चौथ के दिन यानी 10 अक्टूबर की शाम 5:32 पर रोहिणी नक्षत्र लग रहा है, यानी चंद्रोदय इसी नक्षत्र में होगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ये चंद्र देव का सबसे प्रिय नक्षत्र है। शाम 5:41 तक सिद्धि योग रहेगा। इस योग में आप पूजा-पाठ कर सकती हैं। इसके अलावा सुबह से शाम तक कई अच्छे मुहूर्त हैं, जिनमें पूजा-पाठ किया जा सकता है। इसमें


ब्रह्म मुहूर्त : प्रात: 4:40 बजे से प्रात: 5:30 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक

विजय मुहूर्त : दोपहर 2:04 बजे से दोपहर 2:51 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त : शाम 5:57 बजे से शाम 6:22 बजे तक

अमृत मुहूर्त : शाम 3:22 बजे से शाम 4:48 बजे तक

निशिता मुहूर्त : रात 11:46 बजे से मध्यरात्रि 12:33 बजे तक

चौघड़िया : सुबह 7:46 बजे से 9:13 बजे तक लाभ उन्नति

चर यानी सामान्य मुहूर्त : शाम 4:30 से 57 मिनट तक

चंद्रोदय का समय

करवा चौथ पर चंद्र देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन व्रती महिलाएं चंद्रमा की पूजा करने के बाद उन्हें अर्घ्य देती हैं और उसके बाद ही उनका व्रत पूर्ण माना जाता है।

चांद निकलने का समय : शाम 8:13 बजे

करवा चौथ पूजा विधि

  • प्रात: स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
  • पूजा स्थल को साफ करें।
  • मिट्टी की वेदी पर भगवान शिव-पार्वती, गणेश जी और कार्तिकेय जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • उन्हें कुमकुम, रोली, अक्षत, फूल और धूप दीप अर्पित करें और विधि विधान से भगवान की पूजा करें।
  • इसके बाद करवा चौथ व्रत की कथा सुनें।
  • कथा पूरी होने के बाद करवा, थाली, चलनी, लोटा लेकर चंद्र देव की पूजा करें।
  • चंद्र देव की पूजा के बाद उन्हें अर्घ्य जरूर दें।
  • चलनी से अपने पति को देखकर आरती उतारें और उनके हाथों से जल ग्रहण कर व्रत का समापन करें।

Karwa Chauth Vrat Katha In Hindi: आज की पूजा में करवा माता की ये कथा सुनने से मिलता है मनचाहा आशीर्वाद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।