Kharmas 2026 March: सूर्य देव जब अपने मित्र और देवताओं के गुरु बृहस्पति की स्वामित्व वाली राशियों धनु और मीन में गोचर करते हैं, तो खरमास लगता है। साल में दो बार लगने वाले खरमास को हिंदू धर्म में अशुभ समय माना जाता है, क्योंकि इस अवधि में सूय और गुरु दोनों की शक्तियां कमजोर होती हैं।आज देर राज सूर्य देव जब मीन राशि में गोचर करेंगे, तो खरमास शुरू हो जाएगा। ये 14 अप्रैल तक चलेगा।
इस अवधि में शादी, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश और किसी नए काम की शुरुआत नहीं की जाती है। लेकिन इस अवधि में नियम, पूजा-पाठ, मंत्र जाप और सूर्य देव को जल अर्पित करने का बहुत महत्व है। साथ ही, माना जाता है कि खरमास में कुछ उपाय करने पर अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति होती है। खरमास शुरू होने से पहले कुछ विशेष वस्तुएं घर में लाने से धन-समृद्धि के योग मजबूत होते हैं और पूरे साल आर्थिक स्थिति सकारात्मक बनी रहती है। आइए जानते हैं ये 5 शुभ चीजें और इनके लाभ।
सूर्य के मीन राशि में गोचर का समय
पंचांग के अनुसार सूर्य 14 मार्च 2026 की रात 12 बजकर 41 मिनट पर कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसलिए खरमास की शुरुआत 15 मार्च 2026 से होगी। यह खरमास 14 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
इन चीजों से घर में आएगी खुशहाली
मनी प्लांट – इसे वास्तु और फेंगशुई दोनों में धन आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। खरमास से पहले एक स्वस्थ मनी प्लांट घर में लाकर उसे दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में रखें। नियमित रूप से पानी दें और पत्तों को साफ रखें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन के नए स्रोत खोलता है।
चांदी का सिक्क – चांदी को मां लक्ष्मी का प्रिय धातु माना जाता है। खरमास शुरू होने से पहले 5 या 11 चांदी के सिक्के लाकर उन्हें लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी, पूजा स्थल या धन स्थान में रखें। इससे धन संचय बढ़ता और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। यह उपाय खरमास के बाद धन प्रवाह को तेज करता है।
मोरपंख - मोरपंख को वास्तु और ज्योतिष दोनों में नकारात्मकता दूर करने वाला प्रतीक माना जाता है। खरमास से पहले 3 या 5 मोरपंख पूजा स्थल या घर के मुख्य द्वार के पास रखने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। ये बुरी नजर से रक्षा करता है और मानसिक शांति देता है।
नई झाड़ू – धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू माता लक्ष्मी का प्रतीक और दरिद्रतानाशक मानी जाती है। नई झाड़ू घर में लाने से घर में दरिद्रता का नाश होता है। पहली बार उपयोग करने से पहले उस पर हल्दी-कुमकुम का तिलक लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में आर्थिक समृद्धि बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें