Kharmas 2026: 14 जनवरी को खत्म होगा खरमास, फिर भी शुरू नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जानें क्यों?

Kharmas 2026: 14 जनवरी को सूर्य के धनु राशि से निकलने के बाद खरमास समाप्त हो जाएगा। इसके बावजूद शादी की शहनाई जनवरी में सुनाई नहीं देगी। इसके लिए फरवरी तक इंतजार करना होगा। जानिए जनवरी में क्यों नहीं होंगे मांग्लिक कार्य

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 9:02 PM
Story continues below Advertisement
खरमास के समापन के बावजूद विवाह नहीं होंगे क्योंकि शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे।

Kharmas 2026: सूर्य भगवान के देवगुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करने पर खरमास शुरु होता है। सूर्य लगभग एक माह तक इस राशि में रहते हैं। इस अवधि का हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवधि में मांगलिक कार्यों पर रोक रहती है। माना जाता है कि इस दौरान बृहस्पति ग्रह और सूर्य दोनों की ऊर्जा कमजोर होती है। शादी, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए ये ग्रह शुभ माने जाते हैं। इसलिए इनका पूरी ऊर्जा के साथ मौजूद होना जरूरी माना जाता है। सूर्य देव जब धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास समाप्त हो जाता है। सामान्य परिस्थितियों में, इसके बाद से मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं और शादी, गृह प्रवेश के मुहूर्त मिलने लगते हैं। लेकिन, इस साल यानी 2026 में ऐसा नहीं होगा। इस साल मकर संक्रांति के बाद खरमास खत्म होगा, मगर शादी की शहनाइयां नहीं बजेंगी। आइए जानें क्या है इसकी वजह और कब से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

खरमास 14 जनवरी को होगा खत्म

खरमास की अवधि 14 जनवरी को समाप्त होगी। दरअसल, इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि देव की मकर राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास का समापन हो जाएगा। यही, नहीं सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मकर संक्रांति का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। साथ ही शुभ और मांगलिक कामों की शुरुआत फिर से कर दी जाएगी।

खरमास के बाद भी नहीं बजेगी शहनाई

खरमास के समापन के बाद बहुत से नए काम की शुरुआत की जा सकती है। हालांकि, 14 जनवरी को खरमास के समापन के बाद शुभ काम तो शुरू हो जाएंगे, लेकिन विवाह नहीं होंगे क्योंकि शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। शुक्र ग्रह को प्रेम, दांपत्य सुख और विवाह का कारक माना जाता है। शुक्र के अस्त होने की वजह से विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं होते। 11 दिसंबर 2025 से ही विवाह रुके हुए हैं।

53 दिनों के लिए अस्त हुए हैं शुक्र


शुक्र 53 दिनों के लिए अस्त हुए हैं। इस जनवरी माह में भी शुक्र अस्त रहेंगे। ऐसे में शुक्र के उदय होने के बाद ही विवाह शुरू होंगे। शुक्र का उदय 01 फरवरी 2026 को होगा। इसलिए विवाह के सीजन की शुरुआत फरवरी 2026 से होगी।

Makar Sankranti 2026: बेटे की राशि में पिता के प्रवेश पर मनाया जाएगा ये पर्व, जानिए मकर संक्रांति की सही तारीख और इस दिन के नियम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।