Kojagara Puja 2025 Date: शरद पूर्णिमा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। अश्विन मास की पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा, कोजागरा पूर्णिमा और रास पूर्णिमा आदि नामों से जाना जाता है। इस तिथि के जितने नाम हैं, उतना ही इसका महत्व भी है। सर्दियों का मौसम शरद ऋतु शुरु होने से ठीक पहले आती है, इसलिए इसे शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस रात को भगवान श्री कृष्ण ने गोपियों के साथ महारास की थी, इसलिए इसका एक नाम रास पूर्णिमा है। वहीं, एक अन्य मान्यता के अनुसार अश्विन मास की पूर्णिमा की रात को धन और संपदा की देवी लक्ष्मी मां धरती पर विचरण करने के लिए आती हैं। लक्ष्मी मां के स्वागत के लिए लोग पूरी रात जागरण करते हैं इसलिए इसका एक नाम कोजागरी पूर्णिमा भी पड़ा। इस रात को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उन्हें अपने घर में सदा के लिए रोकने के उद्देश्य से विशेष तौर से कोजागरा पूजा करते हैं। आइए जानते हैं इस पूजा का महत्व और शुभ मुहूर्त