Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन ने भगवान श्रीकृष्ण ने मथुरा में राजा कंस के कारागार में बंद वासुदेव और देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। उनके जन्म के समय कई सारी रहस्यमयी घटनाएं घटी थीं, जैसे जेल के दरवाजे अपने आप खुल गए थे। सारे द्वारपाल सहित गुप्तचर और राजा कंस सो गए थे। इसी दौरान वासुदेव कृष्ण को एक टोकरी में रखकर गोकुल नंद के घर छोड़ आए थे। इसी दिन की याद में हर साल कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस साल इनका 5252वां जन्मदिन मनाया जाएगा।