Magh Purnima 2026 Upay: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत पुण्य देने वाली तिथि के रूप में जाना जाता है। यह तिथि माता लक्ष्मी को समर्पित होती है। माना जाता है कि इस दिन, प्रदोष काल में माता अपने भक्तों का हाल जानने के लिए धरती पर आती हैं। इसमें माघ मास की पूर्णिमा तिथि को विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। इस दिन गंगा नदी के पवित्र जल में स्नान करने से कई जन्मों के पापों का शमन होता है और पुण्य मिलता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन गंगा स्नान के साथ-साथ सूर्य और लक्ष्मी पूजा का भी विशेष रूप से की जाती है। सूर्य भगवान को इस दिन जल देने से यश और कीर्ति में वृद्धि होती है और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानें इस दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए कौन से उपाय करने चाहिए और इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा?
