Magh Purnima 2026 Ke Upay: आज की रात कर लें बस ये आसान और छोटे उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा घर का कोना-कोना

Magh Purnima 2026 Ke Upay: माघ पूर्णिमा की तिथि इतनी पवित्र होती है कि इस दिन इंसान को अपने कई दुख और परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। इस साल माघ पूर्णिमा 01 फरवरी को है। आइए जानें इस दिन स्नान दान का क्या मुहूर्त होगा और कौन से उपाय परेशानियों से दिला सकते हैं छुटकारा

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
माघ पूर्णिमा की रात को कुछ विशेष उपाय करने पर कभी सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती।

Magh Purnima 2026 Ke Upay: माघ पूर्णिमा का पर्व साल में एक बार आता है। ये तिथि इतनी पावन मानी जाती है कि मनुष्य अपने कई जन्म के पापों का प्रायश्चित एक बार में कर सकता है। इतना ही नहीं इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन के सभी कष्टों का समाधान हो जाता है और घर का कोना-कोना सुख-समृद्धि से भर जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ का महीना दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना जाता है। माघ पूर्णिमा के दिन गंगा आदि पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। इस बार माघ पूर्णिमा रवि पुष्य योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा की रात को बिना किसी को बताए कुछ विशेष उपाय कर लिए जाएं, तो कभी सुख-समृद्धि की कमी नहीं रहती, स्वास्थ्य में भी लाभ होता है।

माघ पूर्णिमा तारीख और समय

पंचांग के अनुसार, माघ माह की पूर्णिमा तिथि एक फरवरी रविवार के दिन सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन दो फरवरी को सोमवार, तड़के 3 बजकर 38 मिनट पर होगा। सूर्योदय के समय 01 फरवरी को पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसलिए इस साल माघ पूर्णिमा एक फरवरी को मनाई जाएगी।


माघ पूर्णिमा स्नान का मुहूर्त

माघ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बेहद खास महत्व होता है। इस दिन पूरे दिन शुभ मुहूर्त माना जाता है। लेकिन शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 5 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 57 मिनट तक है और गोधूलि मुहूर्त संध्या 5 बजे से लेकर 6 बजे तक है। श्रद्धालु इसमें भी स्नान कर सकते हैं।

आज की रात जरूर करें ये उपाय

घर में अगर लगातार कोई न कोई बीमार बना हुआ है, तो माघ पूर्णिमा की रात चावल की खीर बनाएं और इसे चांदी या कांच के बर्तन में ऐसी जगह रखें, जहां चंद्रमा की सीधी रोशनी उसपर पड़े। मध्य रात्रि के बाद इस खीर को परिवार के साथ ग्रहण करें। यह उपाय उत्तम स्वास्थ्य के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।

आर्थिक स्थिति में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है, तो माघ मास की पूर्णिमा के दिन 11 पीली कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद लक्ष्मी जी के मंत्रों का 108 बार जाप करें, फिर इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे सालभर बरकत बनी रहती है।

घर में पारिवारिक कलह से छुटकारा पाने के लिए माघ मास की पूर्णिमा के दिन चांदी के लोटे में जल, कच्चा दूध, चीनी और सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। यह उपाय सौभाग्य में वृद्धि करता है और परिवार में शांति बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Chandra Grahan Holi Date 2026: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण और का साया, इसलिए 2 मार्च को होगा होलिका दहन और 4 मार्च को खेली जाएगी होली

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।