Mahashivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि में करें शमी के पौधे के ये चार, रातों-रात बदल जाएगी आपकी किस्मत

Mahashivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि का हर शिव भक्त के लिए बहुत बड़ा पर्व है। इस दिन लोग उपवास करते हैं शिवलिंग का विशेष अभिषेक भी करते हैं। इस पावन अवसर पर शमी के पौध से अगर ये 4 उपाय कर लिए जाएं, तो ये किसी की भी किस्मत बदल सकते हैं। आइए जानें इनके बारे में

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 3:31 PM
Story continues below Advertisement
इस साल महाशिवरात्रि का पर्व रविवार, 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा।

Mahashivratri 2026 Upay: महाशिवरात्रि का पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी तिथि को मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष स्थान रखता है। इस दिन पूरी दुनिया में उनके भक्त अपने ईष्ट का आशीर्वाद पाने के लिए उपवास करते हैं, शिव मंदिरों के दर्शन करते हैं और शिवलिंग का विशेष अभिषेक भी करते हैं। खास बात ये है कि इस दिन का महत्व सिर्फ भगवान शिव का अशीर्वाद पाने से ही नहीं है, बल्कि इस दिन किए गए कुछ उपाया जीवन को रातों-रात बदल सकते हैं।

महादेव की रात के तौर पर जाने वाले इस पर्व में धन की तंगी, शादी में देरी या करियर की रुकावट ऐसी समस्याओं के निवारण के लिए छोटे-छोटे कई उपाय करते हैं। भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा ने न्यूज 18 को बताया कि ज्योतिष और शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि पर किए गए उपायों का फल जल्दी मिलता है। खास तौर पर शमी की पत्तियों का महत्व इस दिन और बढ़ जाता है। आइए जानें कब मनाया जाएगा महाशिवरात्रि का पर्व, शमी के पत्तों का क्या महत्व है और क्या हैं ये उपाय?

कब है महाशिवरात्रि?

इस साल महाशिवरात्रि का पर्व रविवार, 15 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी को शाम 5:06 बजे शुरू होगी और 16 फरवरी को शाम 5:35 बजे समाप्त होगी। इस कारण, महाशिवरात्रि 15 फरवरी को त्रयोदशी-युक्त चतुर्दशी के साथ मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि और शमी के पत्तों का महत्व

शिव पुराण के अनुसार, शमी का वृक्ष नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। पौराणिक कथाओं में भी शमी को विजय और सुरक्षा का प्रतीक बताया गया है। शिव पूजा में शामिल करने पर इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। यही वजह है कि लोग आज भी लोग महाशिवरात्रि के दिन शमी से जुड़े उपाय पूरी श्रद्धा से करते हैं।


महाशिवरात्री पर शमी के पत्तों का ये उपाय करें

दूर होती हैं आर्थिक रुकावटें

महाशिवरात्रि की सुबह स्नान के बाद शिवलिंग का जल, दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। इसके बाद 5 या 7 शमी पत्तियां अर्पित करें। पूजा के बाद एक पत्ती घर लाकर तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखें। मान्यता है कि इससे धन का प्रवाह बना रहता है और रुका हुआ पैसा भी वापस आता है।

शमी पत्र दूर करता है विवाह में आ रही अड़चन

अगर शादी की बातें बार-बार टूट जाती हैं या अनावश्यक देरी हो रही है, तो महाशिवरात्रि की रात शिव-पार्वती की संयुक्त पूजा करें। शिवलिंग पर कम से कम 11 शमी पत्तियां अर्पित करें और मन में योग्य जीवनसाथी की कामना करें। मान्यता है कि इससे विवाह में आ रही अदृश्य बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

शमी की 5 पत्तियां दूर करती हैं आर्थिक तंगी

आर्थिेक तंगी दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शाम की पूजा में 5 शमी पत्तियां शिवजी को चढ़ाएं। फिर इनमें से 2 पत्तियां लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। यदि कर्ज का बोझ अधिक हो, तो शमी पत्र के साथ साबुत सुपारी और अक्षत भी अर्पित करें।

नौकरी और बिजनेस की रुकावटें होंगी कम

करियर में ठहराव या व्यवसाय में नुकसान झेल रहे लोग महाशिवरात्रि की रात 21 शमी पत्तियां शिवलिंग पर चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। अगले दिन एक पत्ती पर्स में रखें। मान्यता है कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और नए अवसर मिलने लगते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Phalguna Amavasya 2026: किस दिन होगी हिंदू वर्ष की आखिरी अमावस्या? जानें सही तारीख, मुहूर्त और उपाय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।