Get App

Mahashivratri 2026: किस दिन होगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें सही तारीख, व्रत के नियम और पूरे दिन के शुभ मुहूर्त

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म में बहुत आस्था और परंपरा के साथ मनाया जाता है। माता पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन का प्रतीक ये पर्व हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। आइए जानें इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 9:37 PM
Mahashivratri 2026: किस दिन होगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें सही तारीख, व्रत के नियम और पूरे दिन के शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि व्रत हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। यह दिन शिव भक्तों के लिए विशेष रूप से अहम होता है। इस दिन देश-दुनिया के तमाम शिव भक्त व्रत करते हैं, शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और पूरी आस्था के साथ भोलेनाथ की आराधना करते हैं। माता पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन का यह पर्व हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। आमतौर पर ये व्रत फरवरी के महीने में आता है। आइए जानें इस साल ये पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे? साथ ही जानें महाशिवरात्रि के पावन व्रत के नियमों के बारे में

महाशिवरात्रि व्रत की तारीख

महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है, खासकर भगवान शिव के भक्तों के लिए। 2026 में, महाशिवरात्रि फरवरी महीने में मनाई जाएगी। फाल्गुन महीने की चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी, 2026 को शाम 5:04 बजे शुरू होगी और 16 फरवरी, 2026 को शाम 5:34 बजे समाप्त होगी। चूंकि निशिता काल (आधी रात का समय) में पूजा सबसे शुभ मानी जाती है, इसलिए महाशिवरात्रि रविवार, 15 फरवरी, 2026 को मनाई जाएगी। निशिता काल पूजा मुहूर्त रात 11:55 बजे से 12:56 बजे तक रहेगा। भक्त 16 फरवरी, 2026 को सुबह 6:42 बजे से दोपहर 3:10 बजे के बीच व्रत का पारण कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि 2026 चार प्रहर पूजा का समय

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा रात के चारों प्रहर में की जाती है। मान्यता है कि चारों प्रहर में विधिपूर्वक शिव पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साल 2026 में महाशिवरात्रि के दिन चार प्रहर पूजा के शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे।

प्रहर पूजा का समय

प्रथम प्रहर : 15 फरवरी 2026, शाम 6:11 बजे से रात 9:23 बजे तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें