Makar Sankranti 2026 Shubh Sanyog: सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहते हैं। इस हिसाब से मकर संक्रांति का पर्व सूर्य के राशि परिवर्तन का त्योहार होता है। इस दिन सूर्य भगवान धनु राशि से निकल कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। माना जाता है कि इस दिन के बाद से सर्दियों का मौसम विदा लेता है और वसंत ऋतु के आगमन की शुरुआत होती है। मकर संक्रांति के बाद से दिन लंबे होने शुरू हो जाते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल मकर संक्रांति का पर्व बेहद खास माना जा रहा है। इस साल यह पर्व एक-दो नहीं 6 शुभ संयोगों में मनाया जाएगा। इसके अलावा सूर्य भगवान के मकर राशि में प्रवेश करने का वाहन भी हर साल बदल जाता है। आइए जानें इस साल सूर्य भगवान का वाहन क्या रहेगा ?
