Get App

Makar Sankranti 2026 Puja Samagri: मकर संक्रांति आज, इस विधि से करें सूर्य की पूजा और जानें सामग्री

Makar Sankranti 2026 Puja Samagri: मकर संक्रांति का पर्व आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान-दान और सूर्य पूजा का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और खरमास समाप्त होता है। आइए जानें सूर्य पूजा की सामग्री और विधि

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 7:00 AM
Makar Sankranti 2026 Puja Samagri: मकर संक्रांति आज, इस विधि से करें सूर्य की पूजा और जानें सामग्री
मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा का भी विशेष महत्व है।

Makar Sankranti 2026 Puja Samagri: मकर संक्रांति का पर्व पूरे देश में खूब उत्साह और आस्था के साथ मनाया जाता है। यह पर्व सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के अवसर पर मनाया जाता है। इस दिन लोग गंगा नदी में स्नान करने की मान्यता है। गंगा स्नान के बाद दान-पुण्य करने का भी बहुत महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उसी क्षण से खरमास समाप्त हो जाता है। इस दिन के बाद से सर्दियों का मौसम विदा होने लगता है और वसंत ऋतु का आगमन होता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य पूजा का भी विशेष महत्व है। आइए जानें इस दिन सूर्य पूजा के लिए जरूरी सामग्री, विधि और मंत्र के बारे में

सूर्य पूजा के लिए आवश्यक सामग्री

  • काला तिल और काले तिल के लड्डू का मकर संक्रांति पर विशेष महत्व है। सूर्यदेव को काला तिल अर्पित करने से वे प्रसन्न होते हैं। इसका स्रंबंध शनिदेव से भी है।
  • गुड़ का संबंध सूर्यदेव से माना जाता है। इसलिए मकर संक्रांति पर लोग गुड़ का दान करते हैं। इसका दान करने से सूर्य मजबूत होता है।
  • गाय के घी का उपयोग सूर्य देव की पूजा किया जाता है। इससे पूजा का दीपक जलाते हैं और दान भी करते हैं।
  • सब समाचार

    + और भी पढ़ें