Margashirsha Purnima 2025 Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर करें लाल बाती का ये उपाय, जीवन में सुख, समृद्धि और तरक्की के खुलेंगे रास्ते

Margashirsha Purnima 2025 Upay: मार्गशीर्ष पूर्णिमा माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी खास होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और घर में खुशहाली आती है। आइए जानें पूर्णिमा की तारीख और आर्थिक तंगी दूर करने के उपायों के बारे में

अपडेटेड Dec 01, 2025 पर 12:22 PM
Story continues below Advertisement
मार्गशीर्ष पूर्णिमा माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी खास होता है।

Margashirsha Purnima 2025 Upay: मार्गशीर्ष मास को भगवान श्री कृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है। इस पूरे माह में उनकी पूजा का विशेष फल मिलता है। भगवान कृष्ण अपने भक्तों के जीवन की समस्याएं दूर सकते हैं और उन्हें सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस माह का अंतिम दिन यानी मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा तिथि का भी हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रमा की पूजा की जाती है। शाम के समय चंद्रोदय के बाद उनकी पूजा और अर्घ्य देने से चंद्रदोष दूर होता है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए भी खास होता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में चल रही आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है और घर में खुशहाली आती है। आइए जानें इस पूर्णिमा की तारीख और इस दिन आर्थिक तंगी दूर करने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में

मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि

इस साल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा 04 दिसंबर 2025 को होगी। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष पूर्णिमा तिथि 04 दिसंबर को सुबह 08:37 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 05 दिसंबर को तड़के 04:43 बजे समाप्त होगी। इसलिए स्नान-दान, पूजा और व्रत रखने के लिए 04 दिसंबर का दिन ही सबसे शुभ माना गया है। इस दिन चंद्रोदय शाम 04:35 बजे होगा।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के उपाय

  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन कमलगट्‌टे की माला मां लक्ष्मी को अर्पित करें और फिर श्रीसूक्त का पाठ करें, धन में वृद्धि के लिए ये उपाय लाभकारी होता है।
  • हर पूर्णिमा पर चंद्र को अर्ध्य देते हुए ‘ओम् स्त्रां स्त्रीं स्त्रों स: चंद्रमसे नमः’ या फिर ‘ॐ ऐं क्लीं सोमाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। चंद्रमा को अर्घ्य देने वाले जल में चीनी और चावल कच्चे दूध में मिलाकर अर्पित करें। इससे भी आर्थिक दिक्कतें खत्म होती हैं।
  • हल्दी और पानी का पेस्ट बनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और ओम बनाएं। यह प्रक्रिया हर पूर्णिमा के दिन सुबह कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है।
  • लक्ष्‍मी माता के सामने कलावे की बाती बनाकर दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अलावा, शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करते समय भी कलावा की बाती का दीपक जलाना चाहिए।
  • मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए असमर्थ लोगों को भोजन जरूर कराएं। साथ ही दीपदान भी करें।
  • घर में सत्यनारायण कथा का पाठ घर में कराने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहती है।


Gita Jayanti 2025: आज मनाई जा रही श्रीमद्भगवद्गीता की 5162वीं वर्षगांठ, जानिए श्री कृष्ण की पूजा विधि और मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।