Mauni Amavasya 2026: माघ मास की अमावस्या ही मौनी अमावस्या होती है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है। माना जाता है कि इस दिन किया गया गंगा स्नान कई पीढ़ियों के पाप कर्मों से मुक्ति दिलाने वाला होता है। वहीं मौनी अमावस्या पर दान करने से बड़े से बड़ा संकट टल जाता है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल मौनी अमावस्या पर एक साथ तीन बेहद दुर्लभ संयोगों का निर्माण हो रहा है, जिसमें स्नान-दान हजार अध्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल देगा। आइए जानें स्नान-दान की ये पावन अमावस्या कब होगी और कौन से हैं ये दुर्लभ योग, जिनके संयोग से अति पावन हो गया है मौनी अमावस्या का दिन?
