Mauni Amavasya 2026 date: मौनी अमावस्या की तिथि हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण तिथियों में से एक मानी जाती है। इस दिन दान-पुण्य करने से कई जन्मों के पाप से मुक्ति मिलती है और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। माघ मास की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहते हैं। यह दिन पितृ शांति के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। किसी के पितृ अगर नाराज हैं और जीवन के हर पड़ाव पर बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे लोग मौनी अमावस्या पर पितृ शांति के लिए पिंडदान और तर्पण कर सकते हैं। इस दिन पितृ दोष निवारण के उपाय करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है।
