Mauni Amavasya 2026: मौनी अमावस्या को हिंदू धर्म की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण तिथियों में से एक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना और पितरों के लिए दान-तर्पण करना बहुत शुभ माना जाता है। हर साल माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन जो साधक मौन रह कर ईश्वर भक्ति में करते हैं, उन्हें पाप-पुण्य के बंधन से मुक्ति मिलती है। मौनी अमावस्या के दिन माघ मेले का अहम स्नान भी होता है, जिसमें देश-दुनिया से लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान करते हैं। इस साल मौनी अमावस्या पर कई विशेष संयोगों का निर्माण हो रहा है, जिनमें स्नान-दान से साधक को मनोवांछित फल मिलेगा और पितरों की कृपा भी प्राप्त होगी। आइए जानें इनके बारे में
