May 2026 Festival List: शुरू होने वाला है मई का महीना, जानें इस महीने के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट तारीख के साथ

May 2026 Festival List: हिंदू धर्म में हर माह का अपना महत्व है और प्रत्येक माह में मासिक व्रत और त्योहार के साथ-साथ साल में एक बार मनाए जाने वाले पर्व भी होते हैं। अंग्रेजी कैलेंडर का पांचवां महीना मई कल से शुरू हो रहा है। आइए जानें इस माह में कौन से व्रत त्योहार आएंगे और उनकी तारीख क्या होगी

अपडेटेड Apr 30, 2026 पर 7:00 AM
Story continues below Advertisement
इस साल ज्येष्ठ माह में अधिक मास लगने की वजह से इसे दुर्लभ माना जा रहा है।

May 2026 Festival List: अंग्रेजी कैलेंडर का पांचवां महीना मई कल से शुरू हो रहा है। हर माह की तरह इसमें भी कई प्रमुख व्रत और त्योहार आएंगे, जिन्हें क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। मई के महीने में आमतौर पर हिंदू माह ज्येष्ठ रहता है। भारत में यह भीषण गर्मी का समय होता है। लेकिन इस माह में भी कई प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं, जिन्हें लोग सच्ची आस्था के साथ मनाते हैं।

ज्येष्ठ मास में गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा और योगिनी एकादशी जैसे प्रमुख पर्व श्रद्धा से मनाए जाते हैं। इस दौरान लोग तीर्थ स्थलों पर स्नान करते हैं और जरूरतमंदों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था भी करते हैं। इस साल का ज्येष्ठ माह दुर्लभ माना जा रहा है, क्योंकि इस साल हिंदू वर्ष में अधिक मास लग रहा है। यह अधिक मास ज्येष्ठ माह में ही लग रहा है। इस वजह से इस माह में 19 साल बाद 8 बड़े मंगल का संयोग बन रहा है। शनिश्चरी अमावस्या भी इसी माह में आएगी। आइए जानें इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों के बारे में

तारीख त्योहार और व्रत

1 मई कूर्म जयन्ती, बुद्ध पूर्णिमा, चण्डिका जयन्ती, चित्रा पूर्णनामी, वैशाख पूर्णिमा व्रत, वैशाख पूर्णिमा

2 मई नारद जयंती, ज्येष्ठ माह का आरंभ

5 मई एकदन्त संकष्टी, पहला बड़ा मंगल


9 मई कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी

12 मई हनुमान जयन्ती, दूसरा बड़ा मंगल

13 मई कृष्ण परशुराम द्वादशी, अपरा एकादशी

14 मई अपरा एकादशी पारण, गुरु प्रदोष व्रत

15 मई वृषभ संक्रान्ति, मासिक शिवरात्रि

16 मई वट सावित्री व्रत, शनि जयन्ती, मासिक कार्तिगाई, दर्श अमावस्या

18 मई रोहिणी व्रत

19 मई तीसरा बड़ा मंगल

20 मई वरदा चतुर्थी

21 मई अधिक स्कन्द षष्ठी

23 मई अधिक मासिक दुर्गाष्टमी

25 मई गंगा दशहरा

26 मई चौथा बड़ा मंगल

27 मई अधिक रामलक्ष्मण द्वादशी, पद्मिनी एकादशी

28 मई गुरु प्रदोष व्रत

31 मई ज्येष्ठ अधिक पूर्णिमा

Baisakh Purnima 2026 Date: सुख-समृद्धि के लिए घर ले आएं ये 5 चीजें, जानें वैशाख पूर्णिमा की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।