Mohini Ekadashi 2026 Upay: 27 अप्रैल को एकादशी व्रत में करें तुलसी की मंजरी का ये तकदीर बदलने वाला उपाय, जानें किन चीजों के दान से मिलेगी श्रीहरि की कृपा

Mohini Ekadashi 2026 Upay: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। हर हिंदू माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत करने भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। इस दिन तुलसी की मंजरी का छोटा सा उपाय भक्तों की किस्मत बदल सकता है। आइए जानें

अपडेटेड Apr 24, 2026 पर 6:30 PM
Story continues below Advertisement
उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा

Mohini Ekadashi 2026 Upay: हिंदू कैलेंडर के हर माह में कृष्ण और शुक्ल पक्ष में दो बार एकादशी तिथि आती है। इस तरह साल में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं। इनमें से ही एक है वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि। भगवान विष्णु को समर्पित इस तिथि का व्रत अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से उपवास करने वाले भक्तों पर श्री हरि की कृपा सदैव बनी रहती है। बहुत से भक्त इस दिन पूजा आदि के अलावा निराजल व्रत, रात्रि जागरण और दान-पुण्य करते हैं। मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी की मंजरी का उपाय अत्यंत चमत्कारी माना जाता है। माना जाता है ये उपाय करने से भगवान विष्णु जीवन की हर मुश्किलें दूर कर देते हैं।

मोहिनी एकादशी तिथि

पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि रविवार 26 अप्रैल को शाम 06:08 मिनट से शुरु होकर अगले दिन सोमवार 27 अप्रैल को शाम 06:17 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा।

तुलसी की मंजरी का उपाय

एक तांबे के पात्र में गंगाजल लें और उसमें तुलसी की मंजरी डालें। कुछ देर बाद इस जल को पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से दरिद्रता खत्म होती है और परिवार में सुख-शांति आती है।

मोहिनी एकादशी के दिन तुलसी की सूखी हुई मंजरी को लाल रेशमी कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे घर में धन में अपार वृद्धि होती है।


मोहिनी एकादशी की शाम को दूध में तुलसी मंजरी डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और आय के नए स्रोत खुलते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

एकादशी के दिन तुलसी के पौधे को जल नहीं चढ़ाया जाता और न ही उसके पत्ते तोड़े जाते हैं। इसलिए इन उपायों के लिए मंजरी एक दिन पहले ही तोड़कर रख लेनी चाहिए।

मोहिनी एकादशी के दिन करें इन चीजों का दान

  • मोहिनी एकादशी के दिन अन्न दान करने से घर में अन्न-धन की कमी नहीं होती है, स्थिरता बनी रहती है।
  • मोहिनी एकादशी के दिन फल और मिठाई का दान करना भी शुभ माना जाता है। इस दिन पीली मिठाई का दान अत्यंत फलदायी और विष्णु जी की कृपा देने वाला होता है।
  • भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है। मोहिनी एकादशी के दिन पीले वस्त्रों का दान करने से आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
  • मोहिनी एकादशी के दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को दक्षिणा देना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे जीवन में आर्थिक स्थिरता आती है और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

Jyeshtha Bada Mangal 2026: 2 मई से शुरू हो रहा ज्येष्ठ माह, जानें इस माह के मंगलवार का महत्व और क्यों कहते हैं इन्हें बड़ा मंगल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।