Mohini Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत प्रभावशाली तिथि माना जाता है। ये तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है और इस दिन भक्त उनकी पूजा और निराजल उपवास करते हैं। ये व्रत जितना कठिन है, उतना ही प्रभावशाली भी है। इस व्रत में भक्त दशमी के दिन अन्न खाने के बाद द्वादशी तिथि को व्रत का पारण करने के बाद ही फिर से ग्रहण करते हैं। इस व्रत को भगवान विष्णु की कृपा पाने का सबसे सरल मार्ग माना जाता है। इसलिए बहुत से भक्त व्रत और पूजा के साथ-साथ इस दिन अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए उपाय भी करते हैं। ये उपाय आने वाली वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी यानी मोहिनी एकादशी के दिन भी कर सकते हैं। आइए जानें कब किया जाएगा मोहिनी एकादशी का व्रत और इस दिन क्या उपाय करने चाहिए?
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि रविवार 26 अप्रैल को शाम 06:08 मिनट से शुरु होकर अगले दिन सोमवार 27 अप्रैल को शाम 06:17 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत 27 अप्रैल 2026 को रखा जाएगा।
मोहिनी एकादशी पर करें ये उपाय
केले के पेड़ की पूजा : केले के पेड़ को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। मोहिनी एकादशी के दिन इसकी जड़ में हल्दी की गांठ अर्पित कर पूजा करने से विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और अच्छे रिश्तों के योग बनते हैं।
तुलसी के पास दीपक : मोहिनी एकादशी पर शाम के समय तुलसी के पौधे की जड़ में घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मुख्य द्वार पर दीपक : मान्यताओं के अनुसार, एकादशी की शाम घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और दरिद्रता को दूर होती है।
पीले रंग का भोग : भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। इसलिए मोहिनी एकादशी के दिन केसरिया भात, केला, आम और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे धन-धान्य में वृद्धि होती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें