क्या आपकी आमदनी ठीक होने के बावजूद भी पैसे टिक नहीं पाते? क्या बार-बार पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो इसका कारण आपके घर में मौजूद कुछ वास्तु दोष हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र सिर्फ मकान की बनावट तक सीमित नहीं है, बल्कि ये जीवन में सुख, शांति और धन-समृद्धि बनाए रखने का भी मार्ग दिखाता है। कई बार हम अनजाने में घर में ऐसी जगहों पर धन रख देते हैं, जो वास्तु के अनुसार अशुभ मानी जाती हैं। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में बरकत बनी रहे और तिजोरी हमेशा भरी रहे, तो जरूरी है कि आप वास्तु शास्त्र की इन बातों को जानें और उन्हें अपने जीवन में अपनाएं। आइए जानते हैं उन 3 जगहों के बारे में, जहां धन रखना भारी पड़ सकता है।
अक्सर लोग सुरक्षा के लिहाज से तिजोरी को किसी अंधरे कोने या अलमारी के अंदर रख देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार ये बड़ा दोष माना जाता है। अंधेरे में रखी तिजोरी घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है और धन आगमन में बाधा डालती है।
तिजोरी को घर की उत्तर दिशा में और साफ-सुथरे स्थान पर रखें। साथ ही वहां हल्की रोशनी जरूर होनी चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे।
अगर आपकी तिजोरी या पैसे रखने की जगह बाथरूम या वॉशरूम के पास है, तो ये एक बड़ा वास्तु दोष हो सकता है। जल तत्व की अधिकता वाली जगहों के पास रखा धन स्थायित्व खो देता है और अनचाहे खर्च बढ़ जाते हैं।
पैसे या गहनों की अलमारी को बाथरूम से दूर रखें और कोशिश करें कि उसका दरवाजा सीधे शौचालय की ओर न खुले।
कई बार हम ज्वेलरी, घड़ी या अन्य कीमती चीजें जो किसी ने उपहार में दी हो, उन्हें तिजोरी में ही रख लेते हैं। लेकिन वास्तु मान्यताओं के अनुसार, गिफ्ट की गई चीजों में दूसरों की ऊर्जा होती है, जो धन के साथ रखने पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
उपहार में मिली चीजों को अलग स्थान पर रखें और उन्हें नियमित रूप से साफ करते रहें। तिजोरी में सिर्फ शुद्ध व सकारात्मक ऊर्जा वाली चीजें ही रखें।
तिजोरी के आसपास रखें विशेष ध्यान
मां लक्ष्मी को स्वच्छता प्रिय है। अगर तिजोरी के पास गंदगी, कूड़ा या टूटी-फूटी चीजें पड़ी हैं, तो ये सीधे मां लक्ष्मी की नाराजगी का कारण बन सकती हैं।
तिजोरी और उसके आस-पास रोज सफाई करें।
वहां कोई जूता, बैग, पुराना डिब्बा या टूटे आइटम न रखें।
रोज दीपक जलाकर वहां सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखें।