Get App

Navratri 2025 day 6 Maa Katyayani: इस विधि से करें मां के छठे रूप की पूजा, खूब मिलेगी सुख-समृद्धि

Navratri 2025 day 6 Maa Katyayani: नवरात्र का छठा दिन मां दुर्गा के कात्यायनी रूप को समर्पित है। मां के इस रूप की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मन की सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। मां दुर्गा के कात्यायनी रूप को सफलता और यश का प्रतीक माना जाता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2025 पर 6:30 AM
Navratri 2025 day 6 Maa Katyayani: इस विधि से करें मां के छठे रूप की पूजा, खूब मिलेगी सुख-समृद्धि
नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा में पीले फल या फिर पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

Navratri 2025 day 6 Maa Katyayani: इस समय हर तरफ मां दुर्गा की उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र की धूम है। नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। हर दिन मां के अलग रूप की पूजा की जाती है। नवरात्र का छठा दिन मां कात्यायनी को समर्पित है। देवी कात्यायनी सुनहरे रंग की आभा लिए हुए है। हिंदू मान्यता के अनुसार, इनके दर्शन मात्र से भक्तों को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कोई व्यक्ति नवरात्रि में मां कात्यायनी की विधि-विधान से पूजा, जप-तप और व्रत करता है तो देवी उस पर प्रसन्न होकर उसे रोग, शोक और भय से मुक्ति दिलाती हैं।

सुनहरी आभा वाला है मां का छठा रूप

नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां का ये रूप सुनहरी आभा वाला और सोने के समान तेज वाला है। इनकी चार भुजाएं हैं, जिनका एक हाथ वर मुद्रा में है और दूसरा अभय मुद्रा में है। इनके तीसरे हाथ में तलवार और चाथे हाथ में कमल का फूल है। मां का ये रूप भी सिंह की सवारी करता है।

मां कात्यायनी को लगाएं पीले फल या मिठाई का भोग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा में पीले फल या फिर पीली मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

शादी में बाधा आ रही है तो करें छठे दिन ये उपाय

मां कात्यायनी को भक्तों को संकटों से उबारने वाला माना जाता है। मां अपने भक्तों की हर कामना को पूरा करती हैं। अगर, किसी के विवाह में बाधा आ रही हो तो उसे नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा में खड़ी हल्दी और पीले फूल चढ़ाकर पूजा करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें