Navratri Special: नवरात्र के पर्व में नौ अंक का बहुत महत्व है। एक तो ये पर्व नौ दिनों का होता है। इसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसके अलावा मां के सभी रूपों का मंत्र, भोग और पूजा विधि अलग-अलग होती है। इतना ही नहीं इन नौ दिनों में नौ अलग-अलग रंग भी पहने जाते हैं। हालांकि देवी पुराण या धार्मिक ग्रंथों में इसका कोई उल्लेख नहीं है। लेकिन मां दुर्गा की भक्ति में डूबे भक्त इस तरह से अपना समर्पण प्रदर्शित करते हैं। आप इस भक्ति रस में डूबना चाहते हैं तो जानें नौ दिनों में पहनने वाले नौ रंगों के बारे में
